फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Auto catches fire on Sohna-Gurugram elevated road

Gurugram News: सोहना-गुरुग्राम एलिवेटेड मार्ग पर ऑटो में लगी आग

Wed, 22 Oct 2025 12:23 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Auto catches fire on Sohna-Gurugram elevated road
सोहना। सोहना-गुरुग्राम एलिवेटेड मार्ग पर एक ऑटो में आग लग गई। चालक व यात्रियों ने बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की टीम ने पहुंचकर आग को काबू किया।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह करीब 10 बजे ऑटो चालक सागर अपने खराब ऑटो को ठीक कराने के लिए बादशाहपुर से सोहना आ रहा था। ऑटो सीएनजी संचालित था। उक्त ऑटो में मालिक नरेश व दो सवारियां बैठी हुई थीं। ऑटो जब सोहना के नजदीक एक पेट्रोल पंप के समीप पहुंचा तो उसमें से चालक सागर ने धुआं निकलते देखा। इस पर चालक ने ऑटो को सड़क के किनारे रोक दिया तथा ऑटो मालिक व दोनों सवारियों से नीचे उतरने को कहा। आग लगने की सूचना पुलिस व अग्निशमन विभाग को दी गई। विभागीय टीम ने मौके पर पहुंचकर करीब 20 मिनट में आग पर काबू पा लिया। ऑटो मालिक नरेश ने बताया कि चालक सागर ऑटो ठीक कराने के लिए सोहना आ रहा था। बीच रास्ते में ऑटो में अचानक आग लग गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed