फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Attempt to defraud Inspector by impersonating Police Commissioner's DP

Gurugram News: पुलिस आयुक्त की डीपी लगाकर निरीक्षक से धोखाधड़ी का प्रयास

Thu, 18 Apr 2024 01:25 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
Attempt to defraud Inspector by impersonating Police Commissioner's DP
पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। साइबर अपराधी ठगी की वारदातों को अंजाम देने के लिए पुलिस आयुक्त की डीपी लगाकर पुलिस वालों को भी निशाना बनाने का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस आयुक्त की डीपी लगाकर महिला टीआई को मैसेज करने के मामले में पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
निरीक्षक इंदु बाला टीआई ईस्ट ने साइबर क्राइम थाना पूर्व को दी शिकायत में बताया कि 15 अप्रैल को एक नंबर से एक संदिग्ध व्हाट्सएप संदेश प्राप्त हुआ। खाते से जुड़ी प्रोफाइल फोटो में गुरुग्राम के पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा थे। संदेश में कुछ संदिग्ध भाषा थी। संदेश प्राप्त होने पर अनुरोध की वैधता की पुष्टि करने के लिए पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंची। जांच में संदेश फर्जी पाया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इससे पहले भी एक पुलिस अधिकारी को पुलिस आयुक्त के नाम पर मैसेज कर गिफ्ट की मांग की गई थी। इस मामले में भी पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन

----
पुलिस कर्मी की फेसबुक आईडी हैक
गुरुग्राम। लाधुवास रेवाड़ी निवासी रविन्द्र कुमार डीएलएफ फेज 2 थाने में तैनात हैं। पुलिस को दी शिकायत में बताया कि किसी ने उसका फेसबुक अकाउंट हैक कर लिया है। आरोपी ने मोबाइल और जीमेल आईडी बदल दी है । जिस कारण मैं फेसबुक नहीं चला पा रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed