{"_id":"6879523d65732066930f9cc9","slug":"attacked-on-grirl-gurgaon-news-c-25-1-mwt1003-104877-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: किशोरी पर शराब की बोतल से हमला करने वाले युवक पकड़े गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: किशोरी पर शराब की बोतल से हमला करने वाले युवक पकड़े गए
विज्ञापन
पुलिस कप्तान का दावा, लापरवाह पुलिस वालों पर भी होगी कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी, नूंह
नूंह जिले के आटा गांव में नाबालिग लड़की पर शराब की बोतल से हमला करने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने बृहस्पतिवार दोपहर काबू कर लिया। आरोपियों की पहचान सौरब (18) पुत्र पुरुषोत्तम यादव गांव आटा के रूप में हुई है जबकि दूसरा आरोपी नाबालिग (17) है। आरोपी पास के ही गांव का रहने वाले हैं। पुलिस ने शाम अपचारी बालक को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड में पेश किया। जिसे बाल सुधार गृह फरीदाबाद भेज दिया गया है, जबकि मुख्य आरोपी सौरब को आज अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेगी।
एसपी राजेश कुमार ने बताया इस मामले में दो डीएसपी हरेन्द्र सिंह नूंह और तावडू डीएसपी अभिमन्यु के नेतृत्व में पुलिस की 6 टीमें गठित की थी। जिसके बाद पुलिस की टीमों ने आसपास के गांवों के करीब 60 लड़कों से पूछताछ की। साथ ही रास्ते में लगे करीब 35 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की गई। बृहस्पतिवार को सीआईए तावडू प्रभारी महेन्द्र सिंह की टीम को आरोपी की सूचना मिलते ही काबू कर लिया। वहीं एसपी ने कहा कि इस मामले में लापरवाही बरतने वाले रोजकामेव थाने के पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि बीती 12 जुलाई की शाम 7:45 स्कूटी पर पड़ोसी के दो छोटे बच्चे (10 व 5 साल) के साथ आटा गांव की किशोरी बारोटा रोड से दूध लेकर घर लौट रही थी, तभी बाइक पर सवार दो मनचले अपनी बाइक को स्कूटी के आगे घुमा-घुमा कर चल रहे थे। इस बात को लेकर किशोरी ने उन्हें सिर्फ इतना ही बोला कि इस बाइक को ढंग से चला लो। नाराज युवकों ने बाइक रोककर हाथ में ली हुई शराब की बोतल किशोरी के मुंह पर मार दी। इस हमले में तीन दांत टूट गए। साथ ही मुंह पर 35 टांके आए हैं। मामले में नूंह से कांग्रेस विधायक आफताब अहमद इस घटना पर पीड़ित लड़की के घर पहुंचे और उसका कुशलक्षेम पूछा। वहीं उन्होंने पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए लड़की के पिता को न्याय का आश्वासन दिलाया।पुलिस कप्तान ने कहा है कि इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज करने में चूक की है। इसके लिए जो भी पुलिस वाला जिम्मेदार है उस पर कार्रवाई की जाएगी।