फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Athletes sweating it out for the state-level grappling competition.

Gurugram News: राज्य स्तरीय ग्रैपलिंग प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ी बहा रहे पसीना

Thu, 11 Jun 2026 05:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 05:59 PM IST
विज्ञापन
Athletes sweating it out for the state-level grappling competition.
14 जून से रोहतक के महर्षि विश्वविद्यालय में होगा आयोजन, जिले से 54 खिलाड़ी लेंगे भाग
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। राज्य स्तरीय ग्रैपलिंग प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने के उद्देश्य से जिले के खिलाड़ी इन दिनों कड़ा अभ्यास कर रहे हैं। 14 जून से रोहतक के महर्षि विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में उत्साह का माहौल है। जिले से कुल 54 खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग लेंगे। खिलाड़ी प्रतिदिन सुबह और शाम अभ्यास सत्र में पसीना बहा रहे हैं तथा अपनी तकनीक और फिटनेस को मजबूत बनाने में जुटे हैं।


अभ्यास के दौरान खिलाड़ियों का जोश देखने लायक है। कोई दांव-पेंच को बेहतर बनाने में लगा है तो कोई अपनी गति और संतुलन पर विशेष ध्यान दे रहा है। प्रशिक्षकों की देखरेख में खिलाड़ियों को प्रतियोगिता की तैयारियों के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अभ्यास के दौरान खिलाड़ियों के बीच भी प्रतियोगिता को लेकर चर्चा देखने को मिली। खिलाड़ी आर्यन ने कहा कि हम पिछले कई दिनों से लगातार मेहनत कर रहे हैं। इस बार राज्य स्तर पर पदक जीतकर जिले का नाम रोशन करना हमारा लक्ष्य है।
विज्ञापन

खिलाड़ी राहुल ने बताया कि यदि हम इसी तरह अनुशासन और मेहनत बनाए रखें तो निश्चित रूप से अच्छे परिणाम हासिल करेंगे। वहीं, खिलाड़ी मोहित ने कहा कि टीम का माहौल काफी सकारात्मक है। सभी खिलाड़ी एक-दूसरे का हौसला बढ़ा रहे हैं और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित कर रहे हैं। खिलाड़ी विवेक ने बातचीत के दौरान कहा कि प्रतियोगिता में प्रदेश के कई मजबूत खिलाड़ी आएंगे, लेकिन हमें अपनी तैयारी पर पूरा भरोसा है। प्रशिक्षकों का कहना है कि सभी खिलाड़ी पूरी लगन और समर्पण के साथ अभ्यास कर रहे हैं। खिलाड़ियों की फिटनेस, तकनीकी दक्षता और मानसिक मजबूती पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है ताकि प्रतियोगिता में जिले का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed