फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Atal Seva Kendra will be built in BJP offices

भाजपा कार्यालयों में बनेंगे अटल सेवा केंद्र

Sat, 05 Mar 2022 11:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 11:20 PM IST
विज्ञापन
Atal Seva Kendra will be built in BJP offices
गुरुग्राम। भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय केवल पार्टी की बैठकों के लिए ही इस्तेमाल नहीं होंगे, इनसे आमजन को लाभ होगा। इनमें लोगों को कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) की तरह की सुविधाएं मिलेंगी। इसके लिए यहां अटल सेवा केंद्र बनाए जाएंगे। इन केंद्रों में लोगों को एकदम निशुल्क सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। गुरुग्राम आए पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने हरियाणा भाजपा भवन निर्माण समिति के प्रमुख जीएल शर्मा और दूसरे पदाधिकारियों से चर्चा कर देश भर के कार्यालयों में अटल सेवा केंद्र संचालित करने की बात कही।
विज्ञापन

बाद में अमर उजाला से बात करते हुए बीएल संतोष ने कहा कि देशभर में भाजपा के कार्यालय जन सेवा का माध्यम बनेंगे इसलिए इस पर प्राथमिकता के आधार पर काम शुरू करना होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार के गठन के बाद से देशवासियों को सहज ही अनेक सुविधाओं का लाभ उपलब्ध हो रहा है। भाजपा सत्ता को साधन बना जनसेवा के मार्ग पर चल रही है। देश में चल रहीं जनकल्याणकारी योजनाएं इसका उदाहरण हैं। इन सेवाओं का लोग आसानी से लाभ उठा सकेंगे, इसलिए भाजपा कार्यालयों में अटल सेवा केंद्र बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed