फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   assistant teacher survive economic crises

Gurugram News: आर्थिक तंगी से गुजर रहे सहायक शिक्षक, नहीं हो रही सुनवाई

Fri, 15 Aug 2025 12:01 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 15 Aug 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
assistant teacher survive economic crises
- एक्सटेंशन मिली, वेतन के लिए अभी भी इंतजार
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



नूंह। नूंह जिले में लगाए गए सहायक शिक्षक इन दिनों आर्थिक तंगी से गुजर हैं। हालात ये हैं कि इन शिक्षकों को करीब छह महीने से वेतन नहीं दिया गया है। सहायक अध्यापकों का आरोप है कि वे ऐसे में अपने घर को कैसे चलाए, उन्हें कुछ भी समझ में नहीं आ रहा है। कई बार मांग रखने के बाद भी अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। आरोप है कि लंबे समय बाद उन्हें सरकार ने दोबारा नियुक्ति तो दे दी, लेकिन अभी तक पिछले छह महीने का वेतन नहीं दिया है।



बता दें, कि मेवात जिले में शिक्षकों की भारी कमी है। इसको ध्यान में रखते हुए दो साल पहले सरकार ने 562 सहायक शिक्षक लगाए थे। उक्त शिक्षकों को हर साल नौकरी में बने रहने के लिए सरकार द्वारा एक साल की स्वीकृति दी जाती है। इस चालू सत्र में कई महीने इंतजार के बाद उक्त शिक्षकों को नियुक्ति तो दे दी गई, लेकिन पिछले छह महीने का वेतन नहीं दिया गया है।
विज्ञापन

सहायक शिक्षक कुलवीर, सीमा, सुनीता, ताहिरा व चंदसिंह, रविंद्र कुमार, भगत सिंह तंवर सहित कइयों का कहना है कि उन्हें पिछले पांच-छह महीने का वेतन नहीं दिया गया है। जिसके कारण उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हम जिला प्रशासन से मांग करते हैं कि उनका वेतन काफी कम है और उसे समय पर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस बारे में उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया है, उम्मीद है कि जल्द ही इस समस्या का समाधान होगा। यह दीगर है कि दिक्कत आ रही होगी। -सगीर अहमद, डिप्टी डीईओ नूंह।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article