फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Assault and Attempted Murder of a Woman

Gurugram News: महिला के साथ मारपीट और हत्या का प्रयास

Sun, 05 Apr 2026 12:56 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Assault and Attempted Murder of a Woman
ससुराल पक्ष के छह आरोपितों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुन्हाना। सदर थाना क्षेत्र के गांव जाडौली की महिला के साथ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और हत्या के प्रयास का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर ससुराल पक्ष के छह आरोपितों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता अंजुमन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका निकाह कई वर्ष पूर्व मुस्लिम रीति-रिवाज से तसलीम निवासी रानीका, थाना नूंह के साथ हुआ था। विवाह के दौरान उसके पिता ने अपनी हैसियत से बढ़कर दहेज दिया था, जिसमें ट्रैक्टर, बाइक, नकदी, सोना-चांदी सहित अन्य घरेलू सामान शामिल था। इसके बावजूद ससुराल पक्ष की ओर से लगातार अतिरिक्त दहेज की मांग की जाती रही। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति, जेठ, सास-ससुर व अन्य परिजन उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते रहे। पीड़िता के अनुसार उससे एक और ट्रैक्टर व पांच लाख रुपये नकद की मांग की जा रही थी। मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट की गई और उसे घर से निकाल दिया गया। पंचायत के हस्तक्षेप के बाद कुछ समय तक मामला शांत रहा लेकिन बाद में फिर से प्रताड़ना शुरू हो गई।
विज्ञापन

शिकायत में यह भी आरोप है कि 26 अगस्त 2025 को पति तसलीम, जेठ तालिम, ससुर सोहराब, सास हकीमन, ननद मुस्कान और अरफी ने मिलकर उसके साथ मारपीट की और गला दबाकर हत्या का प्रयास किया। आरोपितों ने उसे कमरे में बंद कर दिया। शोर सुनकर पहुंचे पड़ोसियों के हस्तक्षेप से उसकी जान बच सकी। घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच अधिकारी सुनील देवी ने बताया कि शिकायत के आधार पर सभी आरोपितों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट, धमकी व अन्य संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed