{"_id":"6ad0c7a6765c14e5e70802cf","slug":"aslam-strangles-his-wife-to-death-and-then-hangs-himself-leaves-a-message-for-his-father-and-landlord-via-ema-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: पत्नी की गला दबाकर हत्या, खुद भी फंदे से लटका असलम, ईमेल के जरिए पिता-मकान मालिक के लिए लिखी ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: पत्नी की गला दबाकर हत्या, खुद भी फंदे से लटका असलम, ईमेल के जरिए पिता-मकान मालिक के लिए लिखी ये बात
Thu, 15 Oct 2026 06:02 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: Digvijay Singh
Updated Thu, 15 Oct 2026 06:02 PM IST
सार
मोहम्मद असलम केरल का मूल निवासी था। वह गुरुग्राम में एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। अपनी पत्नी के साथ वह किराये पर रहता था। घटना से पहले असलम ने अपनी कंपनी को एक ईमेल भेजा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद
विस्तार
गुरुग्राम के सेक्टर-68 की एम3एम मरीना सोसाइटी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 30 वर्षीय मोहम्मद असलम ने अपनी 28 वर्षीय पत्नी फरहाना की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद असलम ने खुद भी फंदे से लटककर अपनी जान दे दी।
विज्ञापन
मोहम्मद असलम केरल का मूल निवासी था। वह गुरुग्राम में एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। अपनी पत्नी के साथ वह किराये पर रहता था। घटना से पहले असलम ने अपनी कंपनी को एक ईमेल भेजा था।
विज्ञापन
ईमेल में उसने अपने पिता और मकान मालिक का नंबर लिखा था। उसने कंपनी से इन दोनों को घटना के बारे में सूचित करने को कहा था। बादशाहपुर थाना पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन