Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Asked the head constable why departmental action should not be initiated for failure to execute a warrant.

Gurugram News: वारंट की तामील न करने पर हेड कांस्टेबल से पूछा- विभागीय कार्रवाई क्यों न हो

Fri, 06 Nov 2026 11:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Asked the head constable why departmental action should not be initiated for failure to execute a warrant.
चोरी के मामले में आरोपी के खिलाफ अप्रैल में अदालत ने जारी किए थे गिरफ्तारी वारंट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। चोरी के मामले में आरोपी को गिरफ्तारी वारंट की तामील न कराने पर अदालत ने पुलिस की कार्यशैली पर नाराजगी जताई है। अदालत ने हेड कांस्टेबल के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए पूछा कि उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई क्यों न की जाए। यह आदेश ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास अभिषेक चौधरी की अदालत ने दिया है। मामले में अगली सुनवाई 17 नवंबर को होगी।

2017 में सेक्टर-5 थाना पुलिस ने चोरी के एक मामले में पुलिस ने जितेंद्र को गिरफ्तार किया था। 2018 से आरोपी के खिलाफ जिला अदालत में केस विचाराधीन है। अदालत आरोपी को पहले ही जमानत दे चुकी है। जमानत मिलने के कुछ समय बाद आरोपी ने अदालत में पेश होना बंद कर दिया था। इस पर अदालत ने 23 अप्रैल 2026 को आरोपी के जमानती बांड खारिज करते हुए गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिए थे। अदालत की तरफ से आरोपी को हर तारीख पर आरोपी को गिरफ्तार करने का वारंट जारी दिया लेकिन पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अदालत ने आरोपी के गिरफ्तारी वारंट की तामील न कराने पर हेड कांस्टेबल के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया। अदालत ने हेड कांस्टेबल अजय से नोटिस जारी करते हुए पूछा है कि आरोपी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट की तामील क्यों नहीं हुई और उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई क्यों न की जाए। अगर हेड कांस्टेबल अजय ने अदालत के नोटिस का जवाब नहीं दिया तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed