फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Ashadh fair will be held in Mata Sheetla Devi temple from June 12, strict arrangements will be made

Gurugram News: माता शीतला देवी मंदिर में 12 जून से आषाढ़ मेला, पुख्ता रहेंगे इंतजाम

Wed, 04 Jun 2025 11:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jun 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
Ashadh fair will be held in Mata Sheetla Devi temple from June 12, strict arrangements will be made
डीसी की अध्यक्षता में मेले की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक संपन्न
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। श्री माता शीतला देवी मंदिर में आषाढ़ मेले का आयोजन 12 जून से 10 जुलाई तक किया जाएगा। मेले की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को लेकर श्री माता शीतला देवी श्राइन बोर्ड के प्रशासक एवं डीसी अजय कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में एक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में पुलिस, स्वास्थ्य, अग्निशमन, नगर निगम, परिवहन, बिजली, जल आपूर्ति तथा मंदिर प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों ने भाग लिया। डीसी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय एवं प्रभावी योजना के माध्यम से मेले को सुगम, सुरक्षित व व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के निर्देश दिए। डीसी ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि मेला क्षेत्र में सुचारू संचालन हेतु समयबद्ध कार्य योजनाएं तैयार कर क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। पुलिस विभाग को सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, पार्किंग प्रबंधन और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग को मंदिर परिसर और पार्किंग क्षेत्र में एम्बुलेंस सेवाएं व चिकित्सकों की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा गया है। अग्निशमन विभाग को मेला स्थल पर अग्निशमन वाहनों की तैनाती के साथ-साथ आग से सुरक्षा के पर्याप्त उपाय रखने के निर्देश दिए गए हैं। नगर निगम को स्वच्छता व्यवस्था, सार्वजनिक शौचालयों की सफाई, पेयजल की उपलब्धता और कचरा निस्तारण को प्राथमिकता देने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही परिवहन विभाग को यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि श्रद्धालुओं को सार्वजनिक परिवहन की सुचारू और नियमित सेवाएं प्राप्त हों। बिजली विभाग को निर्बाध विद्युत आपूर्ति के साथ-साथ बैकअप व्यवस्था की भी तैयारी रखने के निर्देश दिए गए हैं। डीसी ने कहा कि मेला लाखों श्रद्धालुओं की सहभागिता का प्रतीक होता है। ऐसे में प्रशासन का कर्तव्य है कि श्रद्धालुओं को सुरक्षित, स्वच्छ और सुगम वातावरण उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने मंदिर प्रबंधन, स्वयंसेवी संगठनों व आम नागरिकों से भी सहयोग की अपील की है।

-------



दर्शन समय और विशेष प्रावधान
बैठक में मंदिर प्रबंधन समिति द्वारा जानकारी दी गई कि मेले के प्रारंभिक 15 दिनों में श्रद्धालुओं के दर्शन का समय सुबह 4 बजे से रात्रि 10 बजे तक निर्धारित किया गया है। इस अवधि में रविवार और सोमवार को अत्यधिक भीड़ की संभावना को ध्यान में रखते हुए व मेला अवधि के अंतिम 15 दिनों के दौरान मंदिर के कपाट 24 घंटे खुले रहेंगे, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। बैठक में मंदिर प्रबंधन से टेंपल ऑफिसर युगदत्त शर्मा, पंकज सहित पुलिस, स्वास्थ्य तथा मेला आयोजन से जुड़े अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed