फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   ASHA workers protest against pending demands

आशा कर्मियों ने लंबित मांगों के लिए किया विरोध प्रदर्शन

Thu, 04 Mar 2021 10:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
ASHA workers protest against pending demands
गुरुग्राम। आशा कर्मियों ने बृहस्पतिवार को लंबित मांगों के लिए प्रदेश स्वास्थ्य मंत्री व राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक के नाम जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. वीरेंद्र यादव का ज्ञापन सौंपा। आशा कर्मियों ने आशा वर्कर्स यूनियन हरियाणा राज्य कमेटी के आह्वान पर विरोध प्रदर्शन किया। लघु सचिवालय पर बैठक कर सरकार की कर्मचारी व जन विरोधी नीतियों का विरोध किया। प्रदर्शन की अध्यक्षता आशा कार्यकर्ता की जिला प्रधान मीरा देवी ने की। इस धरना व प्रदर्शन को सीआईटीयू के राज्य उपाध्यक्ष कामरेड सतवीर सिंह, जिला सह सचिव एस एल प्रजापति तथा हरियाणा ज्ञान विज्ञान समिति के जिला संयोजक कामरेड ईश्वर नास्तिक ने संबोधित किया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने बताया कि आशाओं को उनके रिकार्ड चेक करने के नाम पर प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि रिकवरी करने की द्वेषपूर्ण कार्यवाहियों पर तुरंत रोक लगाई जाए। साथ ही पानीपत की आशा वर्कर कविता को परिवार को 50 लाख का बीमा दिया जाए। कविता टीकाकरण की प्रक्रिया की बाद मौत हो गई है। 4000 जोखिम भत्ता दिया जाए। कोविड-19 के लिए दिए जा रहे 1000 रुपये की प्रोत्साहन राशि का 50 प्रतिशत अभी नगद प्रदान किया जाए।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने मांग की कि पक्का कर्मचारी होने तक आशाओं को ग्राम स्तरीय स्थाई कर्मचारी बनाते हुये हेल्थ वर्कर का दर्जा दिया जाए। इस दौरान सुदेश, पिंकी, पुष्पा, प्रमिला व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed