{"_id":"6033f1008ebc3ee9434b24e0","slug":"as-per-target-78-of-frontline-workers-get-corona-vaccine-gurgaon-news-noi567255460","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्ष्य के मुताबिक 78 फीसदी फ्रंटलाइन वर्कर्स को लगा कोरोना का टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लक्ष्य के मुताबिक 78 फीसदी फ्रंटलाइन वर्कर्स को लगा कोरोना का टीका
विज्ञापन
गुरुग्राम। कोरोना संक्रमण के खात्मे के लिए चल रही टीकाकरण की प्र क्रिया लगातार तेज हो रही है। इसी के तहत सोमवार को 3531 स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन की दूसरी डोज दी गई, जो तय लक्ष्य का 88 फीसदी रहा। वहीं, पहली व दूसरी डोज को मिलाकर कुल 78 फीसदी फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीका लगाया गया। दोनों को मिलाकर 5651 लोगों में टीकाकरण का लक्ष्य था, जिसमें से 4421 को टीका लगाया गया।
विभाग ने सोमवार को टीके की पहली डोज देने के लिए 17 केंद्र बनाए थे, जिनमें 1650 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य था। इसमें से 890 को टीका लगाया गया। वहीं, 4001 स्वास्थ्यकर्मियों को टीके की दूसरी डोज देने का लक्ष्य था, जिसमें से 3531 लोगों को दूसरी डोज दी गई। कोरोना टीकाकरण के दूसरे चरण की प्रक्रिया पिछले 4 फरवरी से शुरू हुई थी, जिसके बाद से अब तक 15 हजार से ज्यादा फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीका लगाया जा चुका है।
इन विभागों से इतने कर्मियों को लगा टीका
सोमवार को 500 पुलिसकर्मियों में से कुल 375 पुलिसकर्मियों को टीका लगाया गया। पंचायी राज विभाग में 300 कर्मचारियों को टीका लगाया जाना था, जिसमें से 54 कर्मचारियों को टीका लगाया गया। वहीं, नगर निगम के 500 कर्मचारियों में टीकाकरण का लक्ष्य था, जिसमें से 375 ने टीका लगवाया। एनएसजी में तो तय लक्ष्य से कहीं ज्यादा लोगों को टीका लगाया गया। यहां पर 100 जवानों में टीकाकरण का लक्ष्य था, जबकि 169 को टीका लगाया गया। वहीं, 152 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया गया जबकि 150 का लक्ष्य था। रेवेन्यू डिपार्टमेंट में 100 कर्मचारियों को टीका लगाया जाना था, जिसमें से 24 कर्मचारियों को टीका लगाया गया।