{"_id":"68c97139324c985277086aee","slug":"arun-and-kamal-won-silver-in-yogasana-championship-gurgaon-news-c-24-1-grg1016-67466-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: अरुण और कमल ने योगासन चैंपियनशिप में जीता रजत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: अरुण और कमल ने योगासन चैंपियनशिप में जीता रजत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में 11 से 14 सितंबर तक आयोजित छठी सीनियर नेशनल योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में गुरुग्राम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में अरुण और कमल ने आर्टिस्टिक ग्रुप वर्ग में रजत पदक अपने नाम किए। ऋषभ और स्वयं ने ट्रेडिशनल ग्रुप में रजत पदक जीतकर गुरुग्राम का मान बढ़ाया। वहीं, स्वयं ने कांस्य पदक हासिल किया। सीमा ने हैंड बैलेंसिंग वर्ग में रजत पदक झटककर गुरुग्राम का परचम लहराया।
उप सचिव अजीत कुमार सोलंकी ने बताया कि अब ये खिलाड़ी एशियन चैंपियनशिप के लिए ट्रायल देंगे। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि पूरे गुरुग्राम के लिए गर्व का विषय है। एसोसिएशन के प्रधान मुकेश कुमार, उपप्रधान जगदीश यादव, सचिव देवेंद्र भारद्वाज, तकनीकी सचिव सीमा यादव और कैलाश ने भी सभी खिलाड़ियों को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई और शुभकामनाएं दीं।