{"_id":"6879512c0f2d985a7a0acdd3","slug":"arrested-gurgaon-news-c-24-1-gr11004-116271-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: हत्या मामले में डिटेक्टिव स्टाफ ने पांचवें आरोपी को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: हत्या मामले में डिटेक्टिव स्टाफ ने पांचवें आरोपी को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
– वारदात में प्रयुक्त लोहे की रोड बरामद, आरोपी को भेजा गया जेल
पलवल। डिटेक्टिव स्टाफ ने हरी नगर लोहागढ़ में हुए बिशन स्वरूप हत्याकांड के पांचवें आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से वारदात में प्रयुक्त लोहे की रॉड बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, यह कार्रवाई एसपी पलवल वरुण सिंगला के निर्देशन में की गई है।
जानकारी के अनुसार 7 अगस्त 2024 को हरी नगर लोहागढ़ निवासी मधु पत्नी बिशन स्वरूप ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि 27 जुलाई की रात 10:30 बजे वह अपने पति बिशन के साथ दुकान पर बैठी थी। उसी दौरान नशे में धुत विनोद और सचिन दुकान पर आए और 2000 रुपये की मांग की। इंकार करने पर उन्होंने अपने साथियों राहुल, अंकित, अजय, दीपक, उद्दीराम, विजय उर्फ अंटी समेत 8-9 अन्य युवकों को बुला लिया। आरोपियों के पास लोहे की रोड, डंडे जैसे हथियार थे। उन्होंने दुकान पर हमला कर दिया और गल्ले से करीब 5000 रुपये निकाल लिए। आरोपी धमकी देकर फरार हो गए।
हमले में घायल हुए बिशन स्वरूप की 11 अक्टूबर को इलाज के दौरान मौत हो गई। जिसके बाद मामले में हत्या की धारा भी जोड़ी गई। इससे पहले पुलिस अंकित, विजय उर्फ अंटी, उद्दीराम और विनोद को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अब आरोपी रोहित की गिरफ्तारी के साथ पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल लोहे की रोड भी बरामद की है। पुलिस का कहना है कि अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।