फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   arrested for cheating foreigners

विदेशियों से ठगी करने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़ - फोटो

Fri, 04 Jun 2021 11:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
arrested for cheating foreigners
गुरुग्राम। फेडरल रिजर्व सिस्टम के साथ फर्जीवाड़ा किए जाने पर कानूनी कार्रवाई का डर दिखाकर यूएस के नागरिकों के साथ ठगी करने वाले कॉल सेंटर का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड पर चलने वाले कॉल सेंटर के तीन संचालकों को गिरफ्तार कर उनसे लैपटॉप, मोबाइल कब्जे में लिए हैं। यहां कार्यरत 16 युवक व 3 युवतियों से भी पुलिस पूछताछ की जा रही है। आरोपी सोशल सिक्योरिटी नंबर सस्पेंड करने व छोटा लोन दिलाने के नाम पर ब्लैकमेल कर 200 से 300 डालर तक ठग लेते थे।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि निरीक्षक चंद्रबल्लभ को सूचना मिली थी कि गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड पर यह फर्जी कॉल सेंटर चल रहा है। इस पर टीम तैयार की गई। जब टीम मौके पर पहुंची तो पाया कि यहां मौजूद सोलह युवक व तीन युवतियां सॉफ्टवेयर के जरिए फोन कर रहे हैं। पूछताछ में सामने आया कि संचालक यह डाटा यूएसए की वेबसाइट से ऑनलाइन खरीदते थे।
विज्ञापन

इस डाटा को अपने वीसी सर्वर में सेव कर लेते थे और रोजाना करीब 3 हजार लोगों को फेडरल रिजर्व सिस्टम की तरफ से उन पर कानूनी कार्रवाई किए जाने का डर दिखाते थे। पुलिस टीम ने कॉल सेंटर संचालक से लाइसेंस लेने समेत अन्य औपचारिकताएं पूरी करने संबंधी दस्तावेज मांगे तो वह नहीं दिखा पाए। पुलिस ने यहां से अहमदाबाद गुजरात निवासी देवांग अवस्थी समेत उसके दोनों पार्टनर हर्ष भावसर व अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि तीनों ने यह कॉल सेंटर दो महीने पहले कार्यालय किराए पर लेकर शुरू किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने हार्ड डिस्क, लैपटॉप आदि किए बरामद
आरोपी ठगी की राशि को ट्रांसफर करवाने के लिए ईबे, बेस्ट बाई, अमेजन, गूगल पे व आई ट्यून व गिफ्ट कार्ड खरीदवाते थे। इस गिफ्ट कार्ड के कोड को लेकर वह राशि को अपने खाते में जमा करा लेते थे। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। सेंटर से हार्ड डिस्क समेत लैपटॉप, मोबाइल कब्जे में लिए हैं।

आरोपी यूएस नागरिकों पर कानूनी कार्रवाई का डर दिखाते थे। इसके लिए वह उनके पास मोबाइल पर मैसेज भेजते थे, जो लोग डर जाते थे, वे इनकी बातों को मानते हुए कॉल सेंटर में मौजूद कर्मियों से बात करते थे। ये लोग उन्हें सोशल सिक्योरिटी नंबर संस्पेंड करने का डर दिखाकर सैकड़ों डॉलर लेते थे।
- एसीपी करण गोयल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed