फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Around 200 fraudsters arrested for cheating across the country

Gurugram News: देशभर में ठगी करने वाले करीब 200 जालसाजों को किया गिरफ्तार

Sat, 08 Nov 2025 11:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Around 200 fraudsters arrested for cheating across the country
-पिछले छह महीनों में गुरुग्राम पुलिस ने पकड़े साइबर अपराधी
विज्ञापन

- हरियाणा, दिल्ली सहित अन्य प्रदेशों में वारदात को दिया था अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। देशभर में लोगों को झांसे में लेकर ठगी करने वाले करीब 200 साइबर ठगों को पिछले छह महीने में गुरुग्राम पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेजा है। ये साइबर ठग लोगों को निवेश के मुनाफा कमाने, रुपयों को दोगुना करने, डिजिटल अरेस्ट, बैंक कर्मचारी बनकर, बिल भरने सहित अन्य माध्यमों से लोगों के साथ पिछले छह माह के दौरान अरबों रुपये की ठगी कर चुके हैं। इन साइबर ठगों ने गुरुग्राम सहित हरियाणा के अन्य जिलों, दिल्ली, राजस्थान, चंडीगढ़ सहित अन्य प्रदेशों में ठगी की वारदातों को अंजाम दिया।
कुछ रुपये कमाने के लिए गवां दी जमापूंजी
लोग कम समय में ज्यादा मुनाफा कमाने के लालच में आसानी से साइबर ठगी के शिकार हो रहे हैं। कुछ मामलों में सामने आया है कि लोगों ने कुछ रुपये कमाने के चक्कर में अपनी जमापूंजी ही गंवा दी। साइबर ठगों द्वारा फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल बनाकर, सेक्सटॉर्शन, निवेश कराकर, फर्जी पुलिस या सीबीआई अधिकारी बनकर, मेडिकल इमरजेंसी, पीड़ित का जानकार बनकर, आधार कार्ड या बैंक खाते दुरुपयोग की बात कहकर डिजिटल अरेस्ट, शेयर मार्केट में निवेश करके मुनाफा कमाने का लालच देकर वारदात को अंजाम दिया जाता है।
विज्ञापन

गिरफ्तार किए गए साइबर ठग
- 27 अक्तूबर को देशभर में 96.22 करोड़ रुपयों की ठगी के मामले में 19 साइबर ठग गिरफ्तार। आरोपियों के खिलाफ 10,355 शिकायतें और 328 मामले दर्ज मिले।
- 14 अक्तूबर को देशभर में 47.29 करोड़ रुपयों की ठगी करने वाले 10 आरोपी गिरफ्तार। आरोपियों पर 11446 शिकायतें और 373 मामले दर्ज मिले।
- 6 अक्तूबर को देशभर में 75.06 करोड़ रुपयों की ठगी करने वाले 7 साइबर ठग गिरफ्तार। आरोपियों के खिलाफ साइबर ठगी की 5,555 शिकायतें दर्ज मिलीं।
- 23 सितंबर को देशभर में 70 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले 13 साइबर ठग को पकड़ा। आरोपियों के खिलाफ 3906 शिकायतें और 114 मामले दर्ज मिले।
- 17 सितंबर को देशभर में 148.97 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले 42 साइबर ठग गिरफ्तार। आरोपियों के खिलाफ 16,883 शिकायतें और 535 मामले दर्ज होने का खुलासा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

- 8 सितंबर को देशभर में 77.38 करोड़ रुपये की साइबर ठगी करने वाले 40 साइबर ठगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। 16,393 शिकायतों का गुरुग्राम पुलिस ने खुलासा किया।

- 28 अगस्त को देशभर में 106 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले 67 साइबर ठग गिरफ्तार। आरोपियों पर 877 मामले दर्ज मिले और 25,603 शिकायतों का खुलासा हुआ।
वर्जन
साइबर ठगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिलों के चारों साइबर थानों की पुलिस ठगी करने वाले आरोपियों की तकनीक मदद से पहचान करके आरोपियों को गिरफ्तार कर रही है। लोगों को भी साइबर ठगी को लेकर जागरूक किया जा रहा है ताकि वे जालसाजों के झांसे में न आएं। - प्रियांशु दीवान, सहायक पुलिस आयुक्त (साइबर अपराध), गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed