फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Around 20 trains will not halt at Delhi Cantt Railway Station from July to October.

Gurugram News: जुलाई से अक्तूबर माह तक करीब 20 ट्रेनें दिल्ली कैंट रेलवे स्टेशन पर नहीं करेंगी ठहराव

Thu, 16 Jul 2026 07:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 07:42 PM IST
विज्ञापन
Around 20 trains will not halt at Delhi Cantt Railway Station from July to October.
गुरुग्राम से दिल्ली कैंट रेलवे स्टेशन से आवागमन करने वाले यात्रियों को होगी परेशानी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। दिल्ली मंडल के अंतर्गत दिल्ली कैंट रेलवे स्टेशन पर चल रहे मेजर अपग्रेडेशन कार्य के चलते अगले तीन माह तक करीब 20 ट्रेनें दिल्ली कैंट रेलवे स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी। प्लेटफार्म संख्या दो व तीन पर ब्लॉक लिए जाने के कारण 15 जुलाई से 13 अक्तूबर तक उत्तर पश्चिम रेलवे की कई महत्वपूर्ण ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। इससे गुरुग्राम से दिल्ली कैंट रेलवे स्टेशन से आवागमन करने वाले यात्रियों को परेशानी होगी। रेलवे विभाग ने इसको लेकर अधिसूचना भी जारी की है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार 15 जुलाई से अक्तूबर माह तक विभिन्न तिथियों में कई ट्रेनों के दिल्ली कैंट स्टेशन पर ठहराव को निरस्त किया गया है। राजस्थान व रेवाड़ी से गुड़गांव रेलवे स्टेशन से होकर दिल्ली की ओर जाने वाली उदयपुर-योगनगरी ऋषिकेश साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन-09609, जोधपुर-गोरखपुर स्पेशन ट्रेन-04829्र, भगत की कोठी-कामाख्या ट्रेन-15623, अजमेर योगनगरी ऋषिकेश स्पेशल ट्रेन-09611, उदयपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला ट्रेन-20474, जोधपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला ट्रेन-12464, बीकानेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला ट्रेन-22464, जोधपुर-दिल्ली ट्रेन-22491, साबरमती-दिल्ली ट्रेन-12915 का दिल्ली कैंट रेलवे स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा।
विज्ञापन

वहीं, ओखा-शकूरबस्ती स्पेशल ट्रेन-09523, जैसलमेर-दिल्ली ट्रेन-14088, भावनगर-शकूरबस्ती स्पेशल ट्रेन-09257, बांद्रा टर्मिनस-दिल्ली सराय रोहिल्ला ट्रेन-12216, साबरमती-हरिद्वार स्पेशल ट्रेन-09425, बरेली-भुज ट्रेन-14312, भुज-बरेली ट्रेन-14322, लालगढ़-दिल्ली सराय रोहिल्ला ट्रेन-22471, सीकर-दिल्ली सराय रोहिल्ला ट्रेन-14713, जोधपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला ट्रेन-22422 निर्धारित अवधि तक दिल्ली कैंट स्टेशन पर नहीं रुकेंगी। ऐसे में यात्रियों को गुरुग्राम से दिल्ली कैंट रेलवे स्टेशन के बीच ट्रेनें पकड़ने के लिए दूसरे रेलवे स्टेशनों पर जाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed