फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Arnav won gold medal in National Kurash Championship

Gurugram News: राष्ट्रीय कुराश चैंपियनशिप में अर्नव ने जीता स्वर्ण पदक

Mon, 29 Jun 2026 06:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 06:59 PM IST
विज्ञापन
Arnav won gold medal in National Kurash Championship
पानीपत में आयोजित प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण, एक रजत और पांच कांस्य जीते
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। पानीपत में 25 से 28 जून तक आयोजित पांचवीं कजाक राष्ट्रीय कुराश चैंपियनशिप में जिले के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल सात पदक अपने नाम किए। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से जिले के खेल जगत में खुशी का माहौल है। प्रतियोगिता के 74 किलोग्राम भार वर्ग में अर्नव रत्तन ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। वहीं, 55 किलोग्राम भार वर्ग में निर्भय कुमार ने दमदार प्रदर्शन कर रजत पदक अपने नाम किया।



प्रतियोगिता में 60 किलोग्राम भार वर्ग में मुस्कान, 57 किलोग्राम भार वर्ग में रिमझिम, 70 किलोग्राम भार वर्ग में हिमांशी, 77 किलोग्राम भार वर्ग में मेघना तथा 100 किलोग्राम भार वर्ग में अंकुर दीप ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी-अपनी स्पर्धाओं में पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। खिलाड़ियों की इस सफलता पर खेल प्रेमियों, अभिभावकों और खेल अधिकारियों ने उन्हें बधाई दी। खिलाड़ियों का कहना है कि लगातार अभ्यास और प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन के कारण उन्हें यह सफलता मिली है। उन्होंने भविष्य में भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने का संकल्प जताया। प्रशिक्षक महेंद्र ने बताया कि खिलाड़ियों ने पिछले कई महीनों से कड़ी मेहनत की थी, जिसका परिणाम राष्ट्रीय चैंपियनशिप में देखने को मिला। उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ियों ने पूरे आत्मविश्वास और अनुशासन के साथ मुकाबले खेले। एक स्वर्ण और एक रजत सहित सभी पदक विजेता खिलाड़ियों ने जिले का गौरव बढ़ाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed