{"_id":"6a63ba61938eb4e70b0cda5a","slug":"apprenticeships-in-government-establishments-will-get-a-boost-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-95515-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सरकारी प्रतिष्ठानों में अप्रेंटिसशिप को मिलेगा बढ़ावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सरकारी प्रतिष्ठानों में अप्रेंटिसशिप को मिलेगा बढ़ावा
विज्ञापन
गुरुग्राम। अतिरिक्त उपायुक्त सोनू भट्ट ने कहा कि युवाओं को कौशल विकास के साथ रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने में अप्रेंटिसशिप योजना महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने शुक्रवार को विकास सदन स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित जिला शिक्षुता एवं आत्मनिर्भर कमेटी की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए विभिन्न सरकारी प्रतिष्ठानों में योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा की। सभी विभागों से निर्धारित शेड्यूल के अनुसार अधिक से अधिक अप्रेंटिस अभ्यर्थियों का चयन सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि जिन सरकारी प्रतिष्ठानों में मैनपावर अधिक है, वहां आईटीआई विभाग के साथ समन्वय स्थापित करने के लिए एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाए। यह नोडल अधिकारी विभाग की आवश्यकता के अनुसार प्रशिक्षुओं की मांग आईटीआई विभाग को भेजेगा, जिसके आधार पर विभाग पात्र अभ्यर्थियों की सूची उपलब्ध कराई जाएगी। इससे अप्रेंटिसशिप प्रक्रिया अधिक व्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से संचालित हो सकेगी। ब्यूरो