फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Appointment letters were handed over to 218 youth at the employment fair.

Gurugram News: रोजगार मेला में 218 युवाओं को सौंपे गए नियुक्ति पत्र

Sat, 24 Jan 2026 05:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jan 2026 05:05 PM IST
विज्ञापन
Appointment letters were handed over to 218 youth at the employment fair.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बादशाहपुर। शहर में शनिवार को आयोजित हुए प्रधानमंत्री रोजगार मेले में 218 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। आयोजित कार्यक्रम को केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित किया।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन का सजीव प्रसारण भी किया, जिसे युवाओं ने बड़े उत्साह के साथ सुना। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि देशव्यापी स्तर पर गुरुग्राम में आयोजित इस रोजगार मेले में आठ हजार से अधिक महिला अभ्यर्थियों को भी नियुक्ति पत्र सौंपे गए हैं।
विज्ञापन


इस अवसर पर सोहना के विधायक तेजपाल तंवर ने भी युवाओं को बधाई देते हुए कहा कि सरकारी सेवा समाज की सेवा का सर्वोत्तम माध्यम है। कार्यक्रम में सीआरपीएफ के कमांडेंट विक्रमदेव सिंह नोडल अधिकारी, डीआईजी सुकुमार सारंगी, कमांडेंट जेल अरुण भगत और रोजगार मेले को ऑर्डिनेटर एसपी सागर सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। नवनियुक्त युवाओं के चेहरों पर नियुक्ति पत्र पाकर खुशी और उत्साह का भाव स्पष्ट दिखाई दे रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed