फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Apply for Chief Minister Mewat Scholarship Scheme by 30th

Gurugram News: मुख्यमंत्री मेवात छात्रवृत्ति योजना के लिए करें 30 तक आवेदन

Sat, 27 Sep 2025 08:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 08:20 PM IST
विज्ञापन
Apply for Chief Minister Mewat Scholarship Scheme by 30th
नूंह व पलवल के खंड हथीन के विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ
विज्ञापन

वार्षिक आय तीन लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। जिले के विद्यार्थियों के लिए एमडीए के माध्यम से मुख्यमंत्री मेवात छात्रवृत्ति योजना शुरू की गई है। इस योजना का उद्देश्य मेवात क्षेत्र के मेधावी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना है। शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए योजना के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर निर्धारित की गई है। आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन होगी और विद्यार्थीं एमडीए की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
उपायुक्त एवं एमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अखिल पिलानी ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत वही विद्यार्थी पात्र होंगे, जो जिला नूंह या फिर जिला पलवल के केवल खंड हथीन के निवासी होंगे और उनकी वार्षिक आय तीन लाख रुपये से अधिक न हो। इस योजना के तहत एमबीबीएस को छोड़कर अन्य संबंधित कोर्स जैसे तकनीकी, प्रोफेशनल, मेडिकल, पैरा मेडिकल, टूरिज्म व पीएचडी में प्रवेश लेने पर अधिकतम 75,000 रुपये या फीस का 75 प्रतिशत, जो भी कम होगी, वह राशि छात्रवृत्ति के रूप में दी जाएगी। एमबीबीएस पाठ्यक्रम के लिए अधिकतम एक लाख 25,000 रुपये या वास्तविक फीस, जो भी कम होगी, छात्रवृत्ति के रूप में प्रदान की जाएगी। वर्ष 2025-26 में कुल 150 छात्रवृत्तियां प्रदान की जाएंगी, जिनमें से 120 सामान्य वर्ग व 30 अनुसूचित जाति वर्ग से संबंधित विद्यार्थियों को दी जाएंगी। इसमें सभी वर्ग की 50 प्रतिशत बालिकाओं के लिए यह छात्रवृत्ति आरक्षित की गई है, ताकि बालिकाओं को उच्च व प्रोफेशनल कोर्स के लिए प्रोत्साहित किया जा सके।
विज्ञापन

योजना के लिए चयन प्रतियोगी परीक्षा की मेरिट व पारिवारिक आय के आधार पर किया जाएगा। इसके अलावा संस्थान में प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा या योग्यता के आधार पर होना चाहिए तथा विद्यार्थी ने पिछली परीक्षा में कम से कम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हों। इसमें एक शर्त यह भी होगी कि यह छात्रवृत्ति वही विद्यार्थी प्राप्त कर सकते हैं, जो अन्य कोई छात्रवृत्ति न प्राप्त कर रहे हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed