फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Applications open for Dr. Ambedkar Meritorious Student Scheme; deadline is November 30.

Gurugram News: डॉ. अंबेडकर मेधावी छात्र योजना के लिए आवेदन शुरू, 30 नवंबर तक मौका

Fri, 04 Sep 2026 05:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 05:47 PM IST
विज्ञापन
Applications open for Dr. Ambedkar Meritorious Student Scheme; deadline is November 30.
- 2026-27 सत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन, चार लाख रुपये तक वार्षिक आय वाले परिवारों के विद्यार्थी होंगे पात्र
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। हरियाणा सरकार ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए डॉ. अंबेडकर मेधावी छात्र संशोधित योजना के तहत आवेदन आमंत्रित किए हैं। पात्र विद्यार्थी 30 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से जरूरतमंद और मेधावी विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करना है। आवेदन प्रक्रिया 17 अगस्त से शुरू हो चुकी है।
जिला कल्याण अधिकारी ने बताया कि योजना का लाभ अनुसूचित जाति, विमुक्त जाति, घुमंतू एवं अर्ध-घुमंतू जनजाति, टपरिवास समुदाय, पिछड़ा वर्ग और सामान्य वर्ग के पात्र विद्यार्थियों को दिया जाएगा। आवेदन करने वाले विद्यार्थी का हरियाणा का स्थायी निवासी होना जरूरी है। साथ ही परिवार की वार्षिक आय चार लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

30 नवंबर तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन-
इच्छुक विद्यार्थी सरल हरियाणा पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिकारियों ने पात्र विद्यार्थियों और अभिभावकों से अंतिम तिथि का इंतजार न करने और समय रहते आवेदन पूरा करने की अपील की है। आवेदन के दौरान आवश्यक जानकारी और दस्तावेज सही तरीके से भरने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तृत जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध-
योजना से संबंधित पात्रता, छात्रवृत्ति की दर और अन्य शर्तों की विस्तृत जानकारी विभाग के आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध है। किसी प्रकार की सहायता के लिए विद्यार्थी 0172-2583378 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा गुरुग्राम स्थित जिला कल्याण अधिकारी कार्यालय से भी योजना के संबंध में जानकारी ली जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed