फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Applications invited for opening CSC in many villages of the district

Gurugram News: सीएससी खोलने के लिए जिले के कई गांवों में आवेदन आमंत्रित

Tue, 05 May 2026 01:33 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Applications invited for opening CSC in many villages of the district
एसएचजी से जुड़े सदस्यों को यह सुविधा निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिले में डिजिटल सेवाओं के विस्तार और ग्रामीण स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) खोलने के लिए इच्छुक व्यक्तियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। खास बात यह है कि स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) से जुड़े सदस्यों को यह सुविधा निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।

सीएससी के जिला प्रबंधक विकास पुनिया ने बताया कि जिला प्रशासन के समन्वय से चल रही इस पहल के तहत फर्रुखनगर, मानेसर, पटौदी और सोहना क्षेत्र के कई गांवों में सीएससी केंद्र स्थापित किए जाएंगे, जहां वर्तमान में इन सेवाओं की आवश्यकता महसूस की जा रही है।
विज्ञापन


इन गांवों में खुलेगा सीएससी केंद्र
फर्रुखनगर क्षेत्र के गुगाना राजूपुर, जोड़ी, खवासपुर, मेहचाना, शेखुपुर माजरी और सिवाड़ी; मानेसर क्षेत्र के भूड़का, चांदला डूंगरावास और सिधरावली; पटौदी क्षेत्र के ब्राह्मणवास, दरापुर, दौलताबाद, देवलावास, गोरियावास, हालियाकी, हुसैनका, जसात, खानपुर, मनगवाकी, मौजाबाद, रणसीका और सैयद शाहपुर; तथा सोहना क्षेत्र के अभयपुर, चुहड़पुर, खरोड़ा, खुंटपुरी और रानी का सिंगोला गांव शामिल हैं। विकास पुनिया ने बताया कि सीएससी केंद्रों के माध्यम से आमजन को सरकारी योजनाओं का लाभ, बैंकिंग और बीमा सेवाएं, पैन कार्ड, बिजली-पानी के बिल भुगतान सहित विभिन्न डिजिटल सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी। इससे ग्रामीणों को शहरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और समय व धन की बचत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed