फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Applications invited for 170 stage carriage permits across 18 routes.

Gurugram News: 18 मार्गों पर 170 स्टेज कैरिज परमिट के लिए आवेदन शुरू

Mon, 31 Aug 2026 07:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 07:51 PM IST
विज्ञापन
Applications invited for 170 stage carriage permits across 18 routes.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। परिवहन विभाग ने संशोधित स्टेज कैरिज योजना, 2024 के तहत गुरुग्राम जिले के 18 मार्गों पर स्टेज कैरिज परमिट के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। कुल 170 न्यूनतम परमिट उपलब्ध हैं। इच्छुक आवेदक 1 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक शाम 5 बजे तक आवेदन जमा कर सकते हैं।

जिला परिवहन अधिकारी संजीव सिंगला ने बताया कि आवेदन निर्धारित प्रपत्र के साथ जमा किए जा सकते हैं। इसके लिए 25 हजार रुपये की गैर-वापसी योग्य फीस ई-चालान के माध्यम से देनी होगी। आवेदकों को आवेदन में संबंधित मार्ग का नाम अंकित करना होगा। निर्धारित अवधि के बाद कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। पूर्व में स्टेज कैरिज परमिट प्राप्त करने के लिए दिए गए आवेदन रद्द माने जाएंगे। अतिरिक्त जिला परिवहन अधिकारी हरेंद्र वीर ने बताया कि ये परमिट 18 विभिन्न मार्गों के लिए हैं।
विज्ञापन


प्रमुख मार्गों और परमिटों का विवरण
कुल 18 मार्गों पर 170 न्यूनतम परमिट उपलब्ध हैं। इनमें रूट नंबर 71 (सोहना से गुरुग्राम) के लिए 2 परमिट और रूट नंबर 72 (पटौदी से कोसली) के लिए 20 परमिट शामिल हैं। गुरुग्राम से बल्लभगढ़ (रूट नंबर 76) और गुरुग्राम से पटौदी (रूट नंबर 83) के लिए 30-30 परमिट निर्धारित हैं। पटौदी से पलवल (रूट नंबर 84) के लिए 20 परमिट और गुरुग्राम से सोहना (रूट नंबर 85) के लिए 28 परमिट हैं। योजना तथा सभी मार्गों से जुड़ी अधिक जानकारी गुरुग्राम जिला प्रशासन की वेबसाइट पर देखी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed