{"_id":"6a14549d387e84de5805e8c4","slug":"application-process-for-graduate-admission-intensifies-last-date-nears-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-89204-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: स्नातक दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया तेज, अंतिम तिथि नजदीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: स्नातक दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया तेज, अंतिम तिथि नजदीक
विज्ञापन
समय रहते जरूरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने के निर्देश
31 मई आवेदन करने की अंतिम तिथि
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले के सरकारी और निजी कॉलेजों में स्नातक कक्षाओं में दाखिले की प्रक्रिया तेज हो गई है। बीए, बीकॉम, बीएससी, बीबीए और अन्य पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए विद्यार्थी लगातार ऑनलाइन आवेदन कर रहे हैं। उच्चतर शिक्षा विभाग के एडमिशन पोर्टल पर आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक आने के साथ ही कॉलेजों में विद्यार्थियों और अभिभावकों की भीड़ बढ़ने लगी है।
कॉलेज प्रशासन ने विद्यार्थियों से अंतिम दिनों का इंतजार न करने की अपील की है। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि आखिरी समय में वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक होने से सर्वर धीमा पड़ सकता है, जिससे आवेदन करने में परेशानी आ सकती है। विद्यार्थियों को समय रहते जरूरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड कर आवेदन पूरा करने की सलाह दी गई है। साथ ही आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी और पीडीएफ भी सेव करके रखनी चाहिए ताकि भविष्य में किसी प्रकार की दिक्कत न हो। जिन विद्यार्थियों के पास अभी तक कुछ दस्तावेज उपलब्ध नहीं हैं, उन्हें जल्द अपडेट करवाने के निर्देश दिए गए हैं।