फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Apple factory will open on 180 acres in IMT Manesar

Gurugram News: आईएमटी मानेसर में खुलेगी 180 एकड़ में एपल की फैक्ट्री

Wed, 06 Dec 2023 12:13 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 06 Dec 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Apple factory will open on 180 acres in IMT Manesar
आईएमटी मानेसर में खुलेगी 180 एकड़ में एप्पल की फैक्ट्री
विज्ञापन

- 6 से 7000 करोड़ के बीच में कंपनी की ओर से होगा निवेश

- केंद्रीय मंत्री के ट्वीट करने के बाद से औद्योगिक संगठनों जताई खुशी

अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। मानेसर में अब एपल मोबाइल की बैटरी बनाई जाएगी। यह कारखाना मानेसर में करीब 180 एकड़ में बनाया जाएगा। इस बात की पुष्टि इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर किया है। उन्होंने लिखा है कि एपल के आईफोन के लिए उपकरण बनाने वाली कंपनी टीडीके हरियाणा में इसकी लिथियम-आयन बैटरी बनाने का कारखाना लगाएगी। इसके लिए जापान की कंपनी चरणबद्ध तरीके से 6 से 7 हजार करोड़ रुपए का निवेश करेगी।

एपल कंपनी की ओर से मानेसर में किए जाने वाले इस निवेश के बाद औद्योगिक संगठनों ने खुशी जताई है। गुड़गांव उद्योग संगठन के प्रधान प्रवीण यादव का कहना है कि इससे जहां लोगों में रोजगार होगा उसके साथी छोटे वेंडर को काम का मौका मिलेगा। आईएमटी औद्योगिक संगठन मानेसर के पदाधिकारी मनोज त्यागी का कहना है कि इससे क्षेत्र का भी विकास होगा।
विज्ञापन




बता दे कि इस कारखाने में लिथियम-आयन की बैटरी बनेगी। पूर्ण क्षमता से संचालित होने पर गुरुग्राम के मानेसर में लगने वाली कंपनी में आठ हजार लोगों का रोजगार भी सृजित हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय राज्य मंत्री ने बताया कि एपल को बैटरी आपूर्ति करने वाली प्रमुख कंपनी टीडीके मानेसर में 180 एकड़ क्षेत्रफल में कारखाना स्थापित कर रही है। यहां भारत में बनने वाले आईफोन में लगने वालीं बैटरियां बनाई जाएंगी। हजारों नई नौकरियां पैदा होंगी और घरेलू मूल्यवर्धन में वृद्धि होगी। लिथियम-आयन बैटरी के स्थानीय उत्पादन से एपल के उत्पादों में स्थानीय मूल्यवर्धन बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed