{"_id":"69dfea5a234e3f2c7d053f56","slug":"appeal-to-register-on-the-employment-portal-gurgaon-news-c-24-1-pal1006-123393-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: रोजगार पोर्टल पर पंजीकरण की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: रोजगार पोर्टल पर पंजीकरण की अपील
विज्ञापन
पलवल।
उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं से हरियाणा सरकार के रोजगार विभाग के पोर्टल www.hrex.gov.in पर अनिवार्य रूप से पंजीकरण कराने की अपील की है, ताकि उन्हें निजी क्षेत्र में रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें।
उन्होंने बताया कि पोर्टल पर पंजीकरण के बाद युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार नौकरियों, कौशल विकास कार्यक्रमों और विभिन्न प्रशिक्षण योजनाओं की जानकारी समय-समय पर मिलती रहती है। यह प्रक्रिया पूरी तरह नि:शुल्क और सरल है। पंजीकरण के लिए आधार कार्ड, फैमिली आईडी, शैक्षणिक प्रमाण पत्र और मोबाइल नंबर की आवश्यकता होती है। युवा स्वयं ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं या नजदीकी रोजगार कार्यालय से सहायता ले सकते हैं। जिला रोजगार अधिकारी ने भी अधिक से अधिक युवाओं से पोर्टल पर पंजीकरण कर अपने रोजगार अवसर बढ़ाने की अपील की है। संवाद