{"_id":"5f09f83d8ebc3e63894d40a1","slug":"antigen-and-antibody-test-can-be-approved-in-private-hospitals-gurgaon-news-noi522732024","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी अस्पतालों में एंटीजन व एंटीबॉडी टेस्ट को मिल सकती है मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी अस्पतालों में एंटीजन व एंटीबॉडी टेस्ट को मिल सकती है मंजूरी
विज्ञापन
Antigen and antibody test can be approved in private hospitals
गुरुग्राम। सरकार की तरफ से जल्द ही निजी अस्पतालों को एंटीजन व एंटीबॉडी टेस्ट की मंजूरी मिल सकती है। वहीं, प्लाज्मा थेरेपी को लेकर भी उच्च स्तर पर गंभीरता से विचार चल रहा है। सीएमओ के मुताबिक, अगले एक सप्ताह में इस संदर्भ में सरकार की तरफ से अहम दिशानिर्देश मिल सकता है। सरकार के निर्देश के बाद जिले के अस्पतालों में एंटीजन व एंटीबॉडी जांच समेत प्लाज्मा थेरेपी पर काम शुरू होगा।
सरकार की तरफ से यदि निर्देश मिलेगा तो जिला स्वास्थ्य विभाग की कोशिश यही होगी कि सरकारी अस्पतालों में यह प्रक्रिया पहले शुरू की जाए। इसी को लेकर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से शुक्रवार को एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था, जिसमें पीजीआई रोहतक के वरिष्ठ प्रोफेसर व कोविड-19 के प्रदेश नोडल अधिकारी डॉ. ध्रुव चौधरी ने निजी अस्पतालों के डॉक्टरों को प्लाज्मा थेरेपी समेत एंटीबॉडी और एंटीजन टेस्ट से संबंधित प्रशिक्षण दिया। इस दौरान उन्होंने इसको लेकर चिकित्सकों को विस्तार से जानकारी देते हुए प्लाज्मा थेरेपी से मरीजों को होने वाले लाभ से अवगत कराया। इस अवसर पर उन्होंने डॉक्टरों के सवालों के जवाब भी दिए।
मौजूद रहे 15 से ज्यादा अस्पतालों के प्रतिनिधि
प्रशिक्षण कार्यक्रम में 15 से ज्यादा निजी अस्पतालों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। डॉ. ध्रुव चौधरी ने बताया कि अन्य प्रदेशों में प्लाज्मा थेरेपी शुरू हो चुकी है, जिसके जरिये कई गंभीर मरीजों का इलाज भी हो चुका है। यही वजह है कि रोहतक पीजीआई में प्लाज्मा थेरेपी शुरू कर दी गई है। फरीदाबाद में भी प्लाज्मा बैंक स्थापित हो गया है जबकि गुरुग्राम में इसे स्थापित करने की तैयारी चल रही है। ऐसे में निजी अस्पतालों को भी प्लाज्मा थेरेपी के लिए अनुमति लेनी होगी। जिला स्वास्थ्य विभाग कोरोना जांच के लिए एंटीजन और एंटीबॉडी जांच कर रहा है, जिसके लिए निजी अस्पतालों को अभी तक अधिकृत नहीं किया गया है।