फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Anti-social elements destroyed the idol of Sati Mata in the temple

असामाजिक तत्वों ने मंदिर में सती माता की मूर्ति को किया खंडित

Sat, 23 Apr 2022 11:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Anti-social elements destroyed the idol of Sati Mata in the temple
बादशाहपुर। भोंडसी गांव में स्थित सती मंदिर में असामाजिक तत्वों ने शुक्रवार देर रात सती माता की मूर्ति को खंडित कर दिया। शनिवार अल सुबह मंदिर में पहुंचे श्रद्धालु ने खंडित मूर्ति को देखा तो गांव वालों और पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही सोहना एसीपी घटनास्थल पर पहुंचे। तब तक मंदिर में ग्रामीणों की भीड़ लग गई थी। घटनास्थल पर भाजपा के नेता तेजपाल तंवर और करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर सूरजपाल अम्मू भी पहुंचे। सूरजपाल अम्मू ने प्रशासन से जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन

इस मामले में नंबरदार भागीरथ राघव की शिकायत पर भोंडसी थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। भागीरथ राघव ने बताया कि सती माता की मूर्ति को किसी नुकीली चीज से कुरेदा गया है। इससे मूर्ति पर बहुत सी जगह पर निशान पड़ गए। यह मंदिर 707 साल पुराना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों में रोष
इस घटना से सभी ग्रामीणों में भारी रोष है। शिकायत में पुलिस से मांग की गई है कि कुछ साल पहले भोंडसी निवासी शहरुन ने चंद्रशेखर फार्म में मंदिर में मूर्ति के साथ छेड़छाड़ की थी, इसलिए उससे भी इस घटना में पूछताछ की जाए, साथ में गांव के एक किलोमीटर के क्षेत्र में कबाड़ियों से भी पूछताछ की जाए। भोंडसी थाना प्रभारी देविंद्र सिंह ने कहा कि उनकी टीम जांच में जुट गई है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज होगी पंचायत
नंबरदार भागीरथ राघव ने बताया कि घटना को लेकर ग्रामीणों में रोष है। इसे लेकर आसपास के सभी गांवों के साथ मिलकर रविवार को पंचायत की जाएगी। पंचायत में आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की जाएगी।

मंदिर में लगेंगे कैमरे व चौकीदार करेगा पहरेदारी
पुलिस के अनुसार गांव वालों ने मंदिर परिसर में इस तरह से हुई घटना को देखते हुए सीसीटीवी कैमरे लगाने का प्रस्ताव रखा है। साथ ही मंदिर की सुरक्षा को देखते हुए चौकीदार रखने की बात कही जा रही है। रविवार को होने वाली पंचायत में इस पर मोहर लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed