फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Another accident on Delhi Mumbai Expressway: Car lost control and overturned while trying to save a dead dog, one dead

दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक और हादसा : मरे हुए कुत्ते को बचाने पर अनियंत्रित होकर पलटी गाड़ी, एक की मौत

Sun, 27 Apr 2025 11:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Apr 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
Another accident on Delhi Mumbai Expressway: Car lost control and overturned while trying to save a dead dog, one dead
सड़क दुर्घटना में घायल छह लोगों को मांडीखेड़ा के अस्पताल में भर्ती कराया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फिरोजपुर झिरका। दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर सड़क दुर्घटना लगातार हो रही है। रविवार को भी थाना अंतर्गत गांव रवा के पास में एक गाड़ी सड़क पर मरे कुत्ते को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गई। इस कारण गाड़ी में बैठी एक महिला की मौत हो गई, जबकि घायल छह लोगों को इलाज के लिए मांडीखेड़ा के अस्पताल में भर्ती कराया गया।



जांच अधिकारी भूपेंद्र ने बताया किगाड़ी में आशुतोष निवासी नई बस्ती, श्याम प्रसाद मुखर्जी मार्ग चांदनी चौक परिजनों के साथ दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे से होते हुए मेहंदीपुर बालाजी जा रहे थे। उन्होंने बताया कि आशुतोष ने शिकायत में बताया कि अंतर्गत गांव रवा के पास सड़क पर एक मरा हुआ कुत्ता चिपका होने के कारण गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। आसपास के लोगों की मदद से गाड़ी को सीधा किया गया और गाड़ी में सवार चालक सहित छह घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी माता सुशीला रस्तोगी (68) की मौत हो गई। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सौंप दिया गया।
विज्ञापन


फिरोजपुर झिरका में कार्यरत एनएचएआई के अधीन अधिकारी मुकेश कुमार का कहना है कि एक्सप्रेसवे पर इस तरह के मामले होते हैं तो तुरंत पेट्रोलिंग होती है और सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जाता है। ऐसा हो सकता है कि उनकी गाड़ी से आगे वाली गाड़ी किसी कुत्ते को मार गई हो और यह गाड़ी आ गई हो जिसके चलते इस कुत्ते की डेड बॉडी को नहीं हटाया गया। बाकी कंट्रोल रूम के कैमरे के जरिए सभी तरह की घटनाओं को कर्मचारियों द्वारा नियमित देखा जा रहा है, जिससे पेट्रोलिंग के माध्यम से सफाई कराई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed