{"_id":"613f8cae8ebc3e2c206c3a1a","slug":"annoyed-by-the-misbehavior-in-the-in-laws-house-the-young-man-swings-in-the-noose-gurgaon-news-noi6043592141","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल में बदसलूकी से क्षुब्ध युवक फंदे में झूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुराल में बदसलूकी से क्षुब्ध युवक फंदे में झूला
विज्ञापन
गुरुग्राम। गांव राठीवास निवासी विनोद ने ससुराल में बदसलूकी और पत्नी को नहीं भेजने से क्षुब्ध होकर रविवार रात घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इससे पहले उसने ससुर से मोबाइल पर बात भी की थी। सुसाइड नोट में उसने ससुर पर दबाव डालकर 3 लाख रुपये लेने और अब फिर रुपयों की मांग करने, पत्नी को करीब चार महीने से नहीं भेजने का आरोप लगाया है। उसके भाई विजय कुमार ने बिलासपुर थाने में पत्नी, ससुर और अन्य के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कराया है।
पुलिस के अनुसार, शिकायत में गांव राठीवास निवासी विजय कुमार ने कहा कि विनोद की शादी मई 2019 में फिरोज गांधी कॉलोनी निवासी रितिका से हुई थी। करीब 3 माह पहले रितिका मायके गई और इसके बाद वापस ही नहीं लौटी। विनोद कई बार उसे लेने गया, लेकिन ससुरालवालों ने वापस नहीं भेजा। शनिवार देर शाम भी विनोद पत्नी को लेने ससुराल गया था। आरोप है कि वहां ससुर वेदप्रकाश, सास, साले कुनाल ने अभद्रता की और पत्नी को भेजने से भी इनकार कर दिया। घर लौटकर उसने रविवार सुबह यह बात अपने पिता और भाई को बताई। विनोद ने कहा कि ससुराल वालों ने काफी बदसलूकी की और मारपीट पर उतारू हो गए। विनोद अपनी 9 महीने की बेटी से नहीं मिल पाने के कारण काफी परेशान था।
रविवार सुबह भी उसने पत्नी व ससुर से फोन पर काफी देर तक बात की। शाम करीब सवा 5 बजे उसने घर के पास ही अपने प्लॉट में बने कमरे में फंदा गले में डालकर जान दे दी। विजय को विनोद के ससुर ने ही फोन कर इस बारे में बताया। विजय ने मां को फोन कर भाई के बारे में पूछा तो पता चला कि उसने दरवाजा अंदर से बंद कर रखा है। इसके बाद विजय दौड़कर प्लॉट में गया और दरवाजा तोड़कर अंदर घुसा तो विनोद रस्सी के सहारे फंदे पर लटका दिखा।
विज्ञापन
ससुर को देने के लिए रुपये नहीं होने से था परेशान
सुसाइड नोट में विनोद ने लिखा है कि वह पत्नी को लेने के लिए लगातार उसके मायके जा रहा था। ससुराल वाले उसे वापस नहीं भेज रहे थे। ससुर को पहले ही 3 लाख रुपये दे चुका हूं, लेकिन अब वह फिर से रुपयों के लिए दबाव डाल रहा है। अब और रुपये नहीं है तो कहां से दूं। उन्हीं से परेशान होकर मैं आत्महत्या कर रहा हूं।