फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Ankit won silver and Janak won bronze in the under-23 wrestling competition.

Gurugram News: अंडर-23 कुश्ती प्रतियोगिता में अंकित को रजत व जनक को कांस्य

Mon, 29 Jun 2026 06:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 06:49 PM IST
विज्ञापन
Ankit won silver and Janak won bronze in the under-23 wrestling competition.
स्वर्ण पदक विजेता पहलवान राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हरियाणा का करेंगे प्रतिनिधित्व
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


गुरुग्राम। चरखी दादरी के प्रेम नगर स्थित देवा कुश्ती अकादमी में राज्य स्तरीय अंडर-23 कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें जिले के गांव दौलताबाद स्थित श्री पवन पुत्र व्यायामशाला के पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में व्यायामशाला के पहलवान अंकित ने रजत और जनक मलिक ने कांस्य पदक अपने नाम किया।



ग्रीको रोमन स्पर्धा के 63 किलोग्राम भार वर्ग में अंकित ने लगातार शानदार मुकाबले जीतकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में उनका मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, लेकिन वह 7-6 अंकों के मामूली अंतर से हार गए और रजत पदक से संतोष करना पड़ा। वहीं, 67 किलोग्राम भार वर्ग में जनक मलिक ने दमदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया। प्रशिक्षक प्रदीप मलिक ने बताया कि इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय अंडर-23 कुश्ती प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। स्वर्ण पदक विजेता पहलवानों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। इस बार अंडर-23 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता की मेजबानी हरियाणा को मिली है। प्रतियोगिता का आयोजन 9 से 12 जुलाई तक महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक में होगा। इसमें देशभर के करीब 800 पहलवान फ्री स्टाइल, ग्रीको रोमन और महिला कुश्ती स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता को लेकर तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed