फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   animal lovers society run campaign for family pet

वैज्ञानिक परिवार के कुत्तों के लिए पशुप्रेमियों ने सोशल मीडिया पर चलाई मुहिम

Sat, 06 Jul 2019 09:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2019 09:24 PM IST
विज्ञापन
animal lovers society run campaign for family pet
गुरुग्राम। सेक्टर-49 स्थित उप्पल साउथ एंड सोसायटी में वैज्ञानिक परिवार के खत्म होने के बाद बेसहारा हुए चार कुत्तों के लिए शहर के पशुप्रेमी आगे आए हैं। इस हादसे के बाद से ही बीमार चल रहे तीन कुत्तों के इलाज के लिए पशुप्रेमियों ने सोशल मीडिया के माध्यम से आर्थिक सहयोग करने मुहिम चलाई है। इसमें दिल्ली-एनसीआर ही नहीं बल्कि दूसरे शहरों के लोग भी आगे आ रहे है।
विज्ञापन

एक जुलाई को वैज्ञानिक की पत्नी डॉ सोनू, बेटी अदिति, बेटा आदित्य की बेरहमी से मौत के बाद उनके घर पर डॉ श्रीप्रकाश फंदे पर लटक गए थे। वैज्ञानिक परिवार के खात्मे के बाद उनके चारों कुत्ते इनके साथ पूरी रात साथ में रहे। इस हादसे के बाद इन कुत्तों को स्थानीय निवासियों की मदद से रखा गया लेकिन बाद में पीपुल फॉर एनिमल (पीएफए) एनजीओ की मदद से इन्हें रखा गया। इसमें तीन कुत्ते ब्लू, पीपा और मोली पग है जबकि चौथा कुत्ता लोला है।
विज्ञापन

वैज्ञानिक परिवार के साथ हुए हादसे के बाद से ब्लू, पीपा और मोली काफी बीमार है। इनकी त्वचा रोग और आंखों में दिक्कत है। लगातार बीमार हो रहे इन कुत्तों की मदद के लिए शहर के कई पशुप्रेमियों ने मिलकर डीएलएफ फेज-2 स्थित क्लीनिक में इलाज शुरू कराया। जिसमें इन्होंने मिलकर 32 हजार रुपये इलाज में खर्च कर दिए। अब इनके आगे के इलाज के लिए शनिवार को सोशल मीडिया के माध्यम से पोस्ट किया है। जिसमें लोगों से अपील की गई है कि कोई इलाज के लिए स्वेच्छा से आर्थिक सहयोग करना चाहे तो बैंक खाते में रुपये जमा करा सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते 12 घंटे में सोशल मीडिया का पोस्ट वायरल होने के बाद दिल्ली-एनसीआर के अलावा बाहर के शहरों के लोग भी मदद के लिए जुट रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed