{"_id":"6001f7b58ebc3e333f7707cc","slug":"angry-villagers-of-wazirabad-protest-against-building-crematorium-gurgaon-news-noi5601197188","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्मशान घाट बनाने के विरोध में वजीराबाद के ग्रामीणों में गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्मशान घाट बनाने के विरोध में वजीराबाद के ग्रामीणों में गुस्सा
विज्ञापन
गुरुग्राम। सेक्टर-52 में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की भूमि पर श्मशान घाट का निर्माण करने के विरोध में वजीराबाद गांव के ग्रामीणों ने शुक्रवार को अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया। ग्रामीणों ने निर्माणाधीन श्मशान घाट के पास वजीराबाद ढाणी चौक पर धरना आरंभ किया है। यहां डीएलएफ ने श्मशान घाट बनाना शुरू किया है।
इस मौके पर गांव निवासी एवं पार्षद कुलदीप बोहरा ने कहा कि जब तक श्मशान घाट बनाने का निर्माण कार्य बंद नहीं होता, जब तक उनका धरना जारी रहेगा। उनकी मांग जल्द नहीं माने जाने की स्थिति में वह भूख हड़ताल भी शुरू करने पर विचार कर रहे हैं। धरने में अधिकतर लोग वजीराबाद गांव के शामिल हुए। दरअसल यह श्मशान घाट वजीराबाद गांव से करीब छह सौ मीटर दूरी पर बनाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि गांव एवं आसपास के लोग यहां श्मशान घाट बनाने का कई माह से विरोध कर रहे हैं, लेकिन उनकी किसी भी स्तर पर सुनवाई नहीं हुई। इस कारण उन्होंने अनिश्चितकालीन धरना देना शुरू किया है। ग्रामीणों ने गत 10 जनवरी को पंचायत करके धरना शुरू करने का निर्णय लिया था। ग्रामीणों ने धरने के दौरान भाषणबाजी करने के साथ-साथ राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार उनकी सुनवाई नहीं कर रही है।