{"_id":"64f4c50d255dffb5aa04d76d","slug":"angry-investors-demonstrated-due-to-the-closure-of-the-project-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-13605-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: प्रोजेक्ट का काम बंद होने से गुस्साए निवेशकों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: प्रोजेक्ट का काम बंद होने से गुस्साए निवेशकों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
निर्माणाधीन साइट पर बिल्डर के खिलाफ नारेबाजी की
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-69 स्थित ओएसबी गोल्फ हाइट्स प्रोजेक्ट का एक साल से निर्माण कार्य बंद होने के कारण आक्रोशित खरीदारों ने बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन किया। रविवार को बायर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ खरीदारों ने निर्माणाधीन साइट पर बिल्डर के खिलाफ नारेबाजी की। खरीदारों का आरोप था कि बिल्डर ने फ्लैट की रकम लेकर प्रोजेक्ट बंद कर दिया। अब बिल्डर बैंक खाते सीज होने का हवाला देकर खरीदारों को गुमराह कर रहा है। खरीदारों ने कहा कि टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग के महानिदेशक और हरेरा के चेयरमैन से मिलकर मांग की जाएगी कि बंद पड़े प्रोजेक्ट का काम शुरू कराया जाए।
ओएसबी गोल्फ हाइट्स प्रोजेक्ट के खरीदार आशीष, विजय, मनीष, फिरोज, अरविंद, आशीष, विजय, मनीष,नीरज, प्रखर और दिनेश कुमार समेत कई लोग रविवार सुबह 11 बजे निर्माणाधीन साइट पर एकत्रित हुए। यहां पर एक भी श्रमिक नहीं देखकर आक्रोशित हो गए। इसके बाद खरीदारों ने बिल्डर के खिलाफ नारेबाजी कर प्रोजेक्ट का काम चालू करने की मांग की। प्रोजेक्ट में 411 खरीदारों ने फ्लैट बुक करा रखे हैं। इसके लिए 50 से 88 प्रतिशत तक भुगतान किया जा चुका है। प्रोजेक्ट का काम एक वर्ष से बंद है। खरीदारों ने कहा कि टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग के महानिदेशक और हरेरा के चेयरमैन से मिलकर मांग की जाएगी कि बंद पड़े प्रोजेक्ट का काम शुरू कराया जाए।