{"_id":"650702ff67d163dca7097196","slug":"anger-in-hindu-society-due-to-wrong-information-going-viral-about-monu-manesar-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-14598-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: मोनू मानेसर के बारे में गलत जानकारी वायरल करने से हिन्दू समाज में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: मोनू मानेसर के बारे में गलत जानकारी वायरल करने से हिन्दू समाज में रोष
विज्ञापन
जानबूझकर बदनाम करने का लगाया आरोप, न्याय नहीं मिला तो मानेसर में होगी महापंचायत
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। राजस्थान पुलिस की ओर से मोनू मानेसर की गिरफ्तारी के बाद जांच के नाम पर होने वाले खुलासे की कथित जानकारी का हवाला देकर सोशल मीडिया पर वायरल गलत खबरों को लेकर हिन्दू समाज के लोगों में रोष है। उनका कहना है कि जानबूझ कर मोनू को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। वह प्रशासन व सरकार की गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं। अगर मोनू मानेसर को न्याय न मिला तो हिन्दू समाज के लोग मानेसर में महापंचायत करेंगे।
विश्व हिन्दू परिषद के विभाग मंत्री देवेन्द्र सिंह का कहना है कि जब से मोनू मानेसर गिरफ्तार हुआ है। उसके बाद एक समुदाय के लोग उसे बदनाम करने के लिए सोशल मीडिया पर गलत जानकारी वायरल कर रहे हैं। इस मामले में राजस्थान पुलिस से भी अपील है कि वह इनका खंडन करे। अन्यथा इस पर रोक लगाए। जो जांच का विषय उस पर गलत टिप्पणी कैसे हो सकती है। हिन्दू समाज के लोग कानून की इज्जत करते हैं। मोनू कानून के सम्मान के चलते ही जेल गया है। जांच में अगर उसे न्याय न मिला तो जल्द ही हिन्दू समाज मानेसर में एक महा पंचायत करेगा।
मानेसर के युवाओं में मोनू की गिरफ्तारी के बाद से रोष है। उनको समझाया जा रहा है। विश्व हिन्दू परिषद के जिला मंत्री रत्नेश तिवारी कहते हैं कि हिन्दू समाज के लोग वेट एंड वाच कर रहे हैं। सरकार व राजस्थान पुलिस को माेनू मानेसर के साथ न्याय करना चाहिए। उसके साथ हिन्दू समाज के सभी लोगों की भावना जुड़ी हुईं हैं।
विज्ञापन
आईएमटी मानेसर सेक्टर एक से उठाने के बाद से माहौल पर है नजर
हिन्दू समाज से जुड़े लोगों का कहना है कि मोनू मानेसर को जिस दिन आईएमटी मानेसर सेक्टर एक से उठाया गया था उसी दिन से युवाओं में रोष है। परिवार के मुखिया उनको समझा रहे हैं। अगर सरकार व प्रशासन से न्याय नहीं मिलता है तो महापंचायत करेंगे। युवाओं की ओर से किसी तरह का विवाद न हो इसके लिए माहौल पर नजर रखी जा रही है।