फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   An uncontrolled car hit two pilgrims, one died

Gurugram News: अनियंत्रित कार ने दो कांवड़ियों को मारी टक्कर, एक की मौत

Wed, 23 Jul 2025 11:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
An uncontrolled car hit two pilgrims, one died
हादसे में घायल कांवड़िया अस्पताल में उपचाराधीन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। बीते मंगलवार की देर रात हरिद्वार से कावड़ लेकर रेवाड़ी की ओर जा रहे दो कावड़ियों को घिल्लावास के पास अनियंत्रित कार ने टक्कर मार दी। हादसे में एक कांवड़िये की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल अस्पताल में उपचाराधीन है। पटौदी थाने की पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
रेवाड़ी निवासी चंद्रप्रकाश ने पटौदी थाने की पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह दोस्त प्रदीप, सुरेश, राजेंद्र कुमार के साथ हरिद्वार से झुल्ला कांवड़ लेकर रेवाड़ी जा रहे थे। बीते मंगलवार की रात करीब 1.20 बजे वे सभी रेवाड़ी-पटौदी रोड स्थित घिल्लावास के शिव मंदिर के पास पहुंचे तो आगे चल रहे सुरेश व प्रदीप को तेज गति व लापरवाही से चलाते हुए कार चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में सुरेश व प्रदीप गंभीर रूप से घायल हो गए और दोनों की कांवड़ भी खंडित हो गईं। हादसे के बाद चालक अपनी कार लेकर घटनास्थल से भाग गया।
विज्ञापन

चंद्रप्रकाश ने बताया कि हादसे में घायल हुए दोनों कावंड़ियों को रेवाड़ी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने सुरेश को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------------
सड़क पार कर रहे कावड़िए को निजी बस ने मारी टक्कर
गुरुग्राम। सेक्टर-14 थाना क्षेत्र में हरिद्वार से कांवड़ लेकर आए कांवड़िये को सड़क पार करने के दौरान निजी बस ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक बस को छोड़कर भाग गया। पुलिस ने घायल हुए कांवड़िये को उपचार के लिए निजी अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस ने फरार बस चालक पर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस संदर्भ में फर्रुखनगर वार्ड-5 निवासी दीपक सैनी ने पुलिस को शिकायत दी। हादसे में दीपक के चेहरे, आंख, हाथ की उंगली, घुटना, छाती और दांतों में चोटें आईं। मौके पर मौजूद मोहित नाम के युवक ने कांवड़िये को संभाला और पुलिस को सूचना दी। थाना सेक्टर-14 थाने की पुलिस टीम ने घायल दीपक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed