{"_id":"6ae9d08c3d6134a34c0564b3","slug":"an-rmc-road-will-be-constructed-in-sector-9a-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-106287-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सेक्टर-9ए में बनेगी आरएमसी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सेक्टर-9ए में बनेगी आरएमसी सड़क
विज्ञापन
ईएसआई अस्पताल से मकान नंबर 1193 पार्क तक सड़क का होगा निर्माण
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम (एमसीजी) शहर में दो महत्वपूर्ण सड़कों का निर्माण कराएगा। इन परियोजनाओं पर कुल 3.23 करोड़ रुपये से अधिक का खर्च आएगा। सेक्टर-9ए में ईएसआई अस्पताल से मकान नंबर 1193 पार्क तक आरएमसी सड़क बनेगी। इस पर 1.60 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यह सड़क जर्जर हालत में है, जिससे सैकड़ों लोगों को परेशानी हो रही है। नगर निगम के मुख्य अभियंता विजय ढाका ने बताया कि निविदा जारी हो चुकी है। कार्य आवंटित होने के दो माह में इसे पूरा करना होगा। वजीराबाद गांव में झील चौक से मलाह के मकान तक सीसी सड़क का निर्माण होगा। इसके लिए 1.63 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। इस सड़क को सात महीने में बनाने का लक्ष्य है। दोनों सड़कों के बनने से स्थानीय लोगों को काफी राहत मिलेगी।