{"_id":"6acb415a582316dc3207e3bf","slug":"an-out-of-control-speeding-vehicle-hit-two-elderly-people-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: अनियंत्रित तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने दो बुजुर्गों को कुचला, अस्पताल में भर्ती, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: अनियंत्रित तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने दो बुजुर्गों को कुचला, अस्पताल में भर्ती, जांच में जुटी पुलिस
Sun, 11 Oct 2026 01:27 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Sun, 11 Oct 2026 01:27 PM IST
सार
बुजुर्गों को कुचलने के बाद फॉर्च्यूनर सामने फुटपाथ पर खड़ी एक क्रेन से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
फॉर्च्यूनर ने दो बुजुर्गों को कुचला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गुरुग्राम के बादशाहपुर थाना क्षेत्र में सोहना रोड पर रविवार सुबह करीब 5.30 बजे अनियंत्रित व तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने दो बुजुर्गों को कुचल दिया। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा आयरिया मॉल के पास हुआ। बादशाहपुर से सोहना की ओर जा रही एक फॉर्च्यूनर गाड़ी अनियंत्रित होकर फुटपाथ पर चढ़ गई। जिससे फुटपाथ पर सो रहे दो बुजुर्ग उसकी चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
बुजुर्गों को कुचलने के बाद फॉर्च्यूनर सामने फुटपाथ पर खड़ी एक क्रेन से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, गाड़ी के एयरबैग खुलने से उसमें बैठे युवक व युवती को गंभीर चोटें नहीं आई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गाड़ी में बैठे युवक व हादसे के तुरंत बाद दोनों गाड़ी मौके पर ही छोड़कर भाग गए। आरोप है कि दोनों शराब के नशे में थे और गाड़ी बहुत तेज रफ्तार में थी।
विज्ञापन
हादसे की सूचना मिलते ही बादशाहपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायल बुजुर्गों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने दुर्घटना ग्रस्त फॉर्च्यूनर को कब्जे में ले लिया है। गाड़ी के नंबर के आधार पर मालिक की पहचान की जा रही है और युवक-युवती की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी भी खंगाल रही है, ताकि हादसे के बारे में सही जानकारी मिल सके।
विज्ञापन