फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   An open sports complex and a community center will be built in Garhi.

Gurugram News: गढ़ी में बनेगा ओपन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और कम्युनिटी सेंटर

Tue, 20 Oct 2026 11:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
An open sports complex and a community center will be built in Garhi.
हरसरू गांव में बनेगा बहुउद्देशीय भवन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। गांवों में रहने वाले युवाओं को अब खेलकूद के लिए बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। वहीं, ग्रामीणों को शादी समारोह और दूसरे सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए भी जगह उपलब्ध कराने की तैयारी है। मानेसर नगर निगम ने गढ़ी और हरसरू गांव में तीन विकास परियोजनाएं तैयार की हैं। इन पर कुल 24 करोड़ 40 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इन परियोजनाओं का उद्देश्य गांवों में लोगों को जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

गढ़ी गांव में चंदू रोड के पास 9 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से ओपन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और कम्युनिटी सेंटर बनाया जाएगा। इससे युवाओं को खुले मैदान में खेलने की सुविधा मिलेगी। वहीं, गांव के लोगों को सामाजिक कार्यक्रमों के लिए भी जगह मिल सकेगी। दूसरी ओर हरसरू गांव के वार्ड नंबर-2 में 9 करोड़ 90 लाख रुपये की लागत से बहुउद्देशीय भवन बनाया जाएगा। इसके अलावा, 5 करोड़ रुपये खर्च करके रिक्रिएशन सेंटर और इंडोर स्टेडियम बनाने की योजना है। इन सुविधाओं के तैयार होने से गांव के लोगों को कार्यक्रम आयोजित करने में आसानी होगी। साथ ही, युवाओं को खेल और मनोरंजन के लिए बेहतर जगह मिलेगी।
विज्ञापन

गढ़ी और हरसरू गांव में खेल परिसर, इंडोर स्टेडियम और सामुदायिक भवन बनने से युवाओं को खेलने के लिए बेहतर जगह मिलेगी। वहीं, ग्रामीणों को सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन में भी सुविधा होगी।-प्रदीप सिंह, आयुक्त, नगर निगम मानेसर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed