फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   An elderly woman was burnt to death due to a fire in her room

Gurugram News: कमरे में आग लगने से बुजुर्ग महिला की जलकर मौत

Fri, 21 Feb 2025 12:20 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
An elderly woman was burnt to death due to a fire in her room
सेक्टर-29 थाना क्षेत्र के सरस्वती विहार में हुआ हादसा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-29 थाना क्षेत्र में सरस्वती विहार स्थित एक मकान में बीते बुधवार रात हीटर में शाॅर्ट सर्किट के कारण आग लगने से 80 वर्षीया महिला अंजली बख्शी की जलकर मौत हो गई।
घर में आग लगने की सूचना मृतका के परिवार वालों ने दमकल विभाग काे दी। दमकल विभाग की एक गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। सूचना मिलने पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। आग इतनी भयंकर थी कि कमरे का पूरा सामान जल गया। सरस्वती विहार के स्वामी विवेकानंद ब्लॉक स्थित मकान नंबर 940 में बुजुर्ग महिला अपने बेटे के साथ रहती थी। महिला मकान के प्रथम तल पर जबकि उसका बेटा व परिवार के अन्य सदस्य भूतल पर रहते हैं। पीड़ित परिजनों ने पुलिस को बताया कि बीते बुधवार की शाम महिला सोने के लिए प्रथम तल पर चली गई थीं। रात लगभग 11.30 बजे परिवार के लोगों को बाहर कुछ गिरने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर परिवार के लोग नींद से जागे तो घर में धुआं भरा हुआ था। ऐसे में उन्होंने बाहर आकर देखा तो घर के ऊपरी तल पर भयंकर आग लगी हुई थी।
विज्ञापन

महिला के परिवार वालों ने सीढि़यों से प्रथम तल पर जाने का प्रयास किया तो धुएं व भयंकर आग के कारण ऊपर नहीं जा सके। वहीं, प्रथम तल में सो रही महिला की आग में जलने और दम घुटने से मौत हो गई। मकान में आग लगने की सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची दमकल विभाग की एक गाड़ी ने लगभग 12 बजे तक आग पर काबू पाया। जब तक आग बुझाई जाती, तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि वृद्धा ने हीटर चला रखा था। उसी में शॉर्ट सर्किट होने के कारण कंबल या किसी कपड़े ने आग पकड़ ली और बाद में कमरे में रखे बेड व अन्य सामान में आग लगी गई। इस घटना में लाखों रुपये का सामान जल गया है। जांच अधिकारी राजेश ने बताया कि प्रथम दृष्टया में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। एफएसएल टीम ने घटनास्थल पर निरीक्षण करके सबूत जुटाए हैं। वहीं, परिवार के लोगों के बयान लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed