फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Amrit generation will make the country a developed nation: Rao Indrajit

अमृत पीढ़ी देश को विकसित राष्ट्र बनाएगी: राव इंद्रजीत

Sun, 23 Jul 2023 12:05 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Sun, 23 Jul 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Amrit generation will make the country a developed nation: Rao Indrajit
नौकरी पाने वाले युवाओं को नियुक्ति पत्र किए वितरित
विज्ञापन

देश को नई ऊंचाई पर ले जाएगा अमृत महाकाल: राव इंद्रजीत
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। आज देश की युवा पीढ़ी अमृत पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करती हैं। आजादी के बाद देश के 75 वर्ष की स्वर्णिम यात्रा रही है व आने वाले 25 वर्ष जो भारत का अमृतकाल है। अमृत पीढ़ी ही आने वाले 25 वर्षों में देश को नई ऊंचाई पर ले जाएगी। भारत को आत्मनिर्भर व विकसित राष्ट्र बनाएगी। उक्त बात केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने शनिवार को सेक्टर-44 स्थित अपैरल हाउस में कही। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न उपक्रमों में नौकरी पाने वाले युवाओं को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए गए।
राव इंद्रजीत सिंह भारत सरकार के मिशन मोड रिक्रूटमेंट अभियान के तहत आयोजित पीएम रोजगार मेले में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से गुरुग्राम सहित देश के विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल रहे युवाओं को संबोधित किया। गुरुग्राम में यह कार्यक्रम आयकर विभाग की ओर से आयोजित किया गया था।
विज्ञापन


केंद्रीय राज्यमंत्री ने पीएम रोजगार मेले का दीप जलाकर शुभारंभ किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी राष्ट्र को चलाने के लिए जो ऊर्जा सबसे अहम होती है, वो ऊर्जा है युवा। अभी आप उम्र के जिस पड़ाव पर है, वहां एक जोश होता है, जुनून होता है। आपके बहुत सारे सपने होते हैं और जब सपने संकल्प बन जाएं तो निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति में कोई भी बाधा आपकी राह नहीं रोक सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय राज्यमंत्री ने अपने संबोधन के उपरांत केंद्र सरकार के विभिन्न उपक्रमों में नौकरी पाने वाले युवाओं को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए। कार्यक्रम में गुरुग्राम के आयकर विभाग के प्रमुख आयुक्त प्रताप सिंह, गुरुग्राम सेंट्रल के प्रमुख आयुक्त राकेश गुप्ता, अतिरिक्त आयुक्त उमेश भारती व मोनिका राणा, बादशाहपुर के एसडीएम सतीश यादव, एलडीएम अशोक कुमार सहित रोजगार मेले में नियुक्ति पाने वाले युवक व युवतियां उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed