{"_id":"60e495828ebc3ed7835f4fdf","slug":"ammu-s-statement-in-the-meeting-regarding-conversion-shadowed-on-social-media-gurgaon-news-noi591936097","type":"story","status":"publish","title_hn":"अम्मू का बयान वायरल: धर्मांतरण को लेकर हुई बैठक करणी सेना के अध्यक्ष बोले- हम दूसरा तैमूर पैदा नहीं होने देंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अम्मू का बयान वायरल: धर्मांतरण को लेकर हुई बैठक करणी सेना के अध्यक्ष बोले- हम दूसरा तैमूर पैदा नहीं होने देंगे
Tue, 06 Jul 2021 11:10 PM IST
नोएडा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 11:10 PM IST
सार
पटौदी के रामलीला मैदान में हिंदू संगठनों ने महापंचायत कर धर्मांतरण सहित अनेक मुद्दों के खिलाफ हुंकार भरी थी। हिंदू रक्षा मंच के बैनर तले आयोजित इस महापंचायत में प्रत्येक गांव में हिंदू रक्षा मंच की शाखाएं खोलने के साथ अनेक मुद्दों पर चर्चा कर कड़े फैसले लिए गए।
विज्ञापन
सूरजपाल अम्मू
- फोटो : ani
विस्तार
दो दिन पहले पटौदी में धर्मांतरण को रोकने के लिए हुई महा पंचायत में करणी सेना के अध्यक्ष सूरजपाल अम्मू के भाषण का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने कहा है कि हम दूसरा तैमूर पैदा नहीं होने देंगे। एक विशेष धर्म से जुड़े लोगों ने सोशल मीडिया पर इसका जमकर विरोध जताया है। वहीं, दूसरे धर्म के लोग अम्मू के भाषण का समर्थन कर रहे हैं।
विज्ञापन
पटौदी के रामलीला मैदान में हिंदू संगठनों ने महापंचायत कर धर्मांतरण सहित अनेक मुद्दों के खिलाफ हुंकार भरी थी। हिंदू रक्षा मंच के बैनर तले आयोजित इस महापंचायत में प्रत्येक गांव में हिंदू रक्षा मंच की शाखाएं खोलने के साथ अनेक मुद्दों पर चर्चा कर कड़े फैसले लिए गए।
विज्ञापन
इस महापंचायत में हरियाणा सहित देश के अन्य हिस्सों में बढ़ रहे धर्मांतरण सहित जमीन जिहाद, बाजार जिहाद, पीर जिहाद के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। महापंचायत में हरियाणा के अनेक हिस्सों सहित जम्मू कश्मीर, दिल्ली, राजस्थान, यूपी तथा आसपास के लगभग 90 गांवों से पहुंचे थे। इस दौरान नेताओं के भाषण का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
इस बाबत किसी तरह की शिकायत नहीं प्राप्त हुई है। यदि कोई शिकायत आती है तो उसकी जांच की जाएगी।
- वरुण सिंगला, डीसीपी मानेसर, गुरुग्राम।