{"_id":"6a63ba159fa49db26201783b","slug":"amity-international-school-players-dominate-chess-competition-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-95554-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: शतरंज प्रतियोगिता में एमिटी इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ियों का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: शतरंज प्रतियोगिता में एमिटी इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ियों का दबदबा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-85 स्थित सेंट एंड्रयूज वर्ल्ड स्कूल में आयोजित तीसरे चेस वैनगार्ड टूर्नामेंट में एमिटी इंटरनेशनल स्कूल की छठी कक्षा की छात्रा अनाया सिंघला ने अंडर-11 वर्ग में द्वितीय सर्वश्रेष्ठ बालिका का खिताब अपने नाम किया। इस शानदार उपलब्धि के लिए उन्हें ट्रॉफी के साथ 1,500 रुपये का नकद पुरस्कार भी प्रदान किया गया। अनाया ने अपने बेहतरीन खेल, रणनीतिक सोच और समर्पण से विद्यालय को गौरवान्वित किया।
वहीं, 18 और 19 जुलाई को आयोजित प्रथम इमर्जर्स इंटर स्कूल चेस प्रतियोगिता में भी एमिटी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। 18 जुलाई को दूसरी कक्षा के छात्र भाव्यांश बंसल ने अंडर-7 वर्ग में तीसरा स्थान हासिल कर ट्रॉफी और 1,500 रुपये का नकद पुरस्कार जीता। इसी दिन छठी की छात्रा पद्मजा एजी ने अंडर-11 बालिका वर्ग में तीसरा स्थान प्राप्त किया और उन्हें भी ट्रॉफी के साथ 1,500 रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया।
प्रतियोगिता के दूसरे दिन 19 जुलाई को भाव्यांश बंसल ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-9 वर्ग में तीसरा स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि पर उन्हें ट्रॉफी और 1,500 रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंधन ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रबंधन ने कहा कि विद्यार्थियों की ये उपलब्धियां अन्य बच्चों को भी खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेंगी।