{"_id":"6a940a360ba5a73b2b0d5e17","slug":"amenities-missing-problems-have-taken-hold-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-99417-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सुविधाएं गायब, समस्याओं ने डाला डेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सुविधाएं गायब, समस्याओं ने डाला डेरा
विज्ञापन
हरीश यादव संवाद के लिए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाटिका इंडिया नेक्स्ट के 5,000 परिवार नारकीय जीवन जीने को मजबूर
संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। वाटिका इंडिया नेक्स्ट सोसाइटी में रहने वाले करीब 5,000 परिवार इन दिनों मूलभूत सुविधाओं की कमी के कारण नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। सोसाइटी में आयोजित संवाद में लोगों ने बताया कि सोसाइटी की जर्जर सड़कें, कम्यूनिटी सेंटर का न होना और जगह-जगह फैला कचरा निवासियों के लिए बड़ी मुसीबत बन चुका है। सीवरेज के गंदे पानी के कारण बदबू और मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है, जिससे गंभीर बीमारियों का खतरा पैदा हो गया है। इसके अलावा, 24 मीटर रोड पर नर्सरी संचालक के अतिक्रमण के कारण रास्ता संकरा हो गया है, जिससे लोगों को 4 किलोमीटर अतिरिक्त घूमकर जाना पड़ता है। सोसाइटी में सीसीटीवी कैमरे न होने से चोरी की वारदातें भी बढ़ रही हैं, जिससे निवासी खुद को पूरी तरह असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।प्रशासनिक अनदेखी और बिल्डर की लापरवाही के चलते सोसाइटी में समस्याओं ने डेरा डाल लिया है।
-- -- -- --
लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता
सोसाइटी में मूलभूत सुविधाओं की कमी के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है। इस बारे में प्रशासन को कई बार शिकायत की गई है, लेकिन समय पर कोई कार्रवाई नहीं होती। -एसएल सिंगला, आरडब्ल्यूए
सोसाइटी के आसपास सड़कों पर सीसीटीवी कैमरे नहीं होने से चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। वहीं, बिना नंबर प्लेट की बाइक घूमती रहती हैं, जिससे लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। -तरून, सोसाइटी निवासी
विज्ञापन
रात के समय सोसाइटी के पास सीवरेज का गंदा पानी डालने से बीमारियों का खतरा बढ़ने लग रहा है, बार-बार नगर निगम से शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। -अजय कुमार, सोसाइटी निवासी
सोसाइटी में करीब पांच हजार परिवार रहते हैं लेकिन इलाके में कम्यूनिटी सेंटर नहीं होने के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए। - महेंद्र यादव, सोसाइटी निवासी
सड़कों के जर्जर होने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है बारिश के दौरान जलभराव की निकासी नहीं होने के कारण राहगीरों व वाहन चालकों को आवाजाही में काफी परेशानी होती है। -दया राम सोसाइटी निवासी
सोसाइटी के पास सड़कों पर स्ट्रीट लाइट नहीं जलने से हादसे का खतरा बना रहता है। रात के समय सड़कों पर पशुओं के घूमने से खतरा और बढ़ जाता है, जिसका समाधान बहुत जरूरी है। -हरीश यादव, सोसाइटी निवासी