फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Ambedkar Park will be beautified at a cost of Rs 10 lakh.

Gurugram News: अंबेडकर पार्क का 10 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण

Mon, 29 Sep 2025 12:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Ambedkar Park will be beautified at a cost of Rs 10 lakh.
-पार्क में झूले के साथ ही लगाया जाएगा फव्वारा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखनगर। वार्ड-5 बाहरली बस्ती स्थित डॉ. बी. आर. अंबेडकर पार्क का 10 लाख रुपये की लागत से सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इस राशि से पार्क में झूले के साथ फव्वारा लगाया जाएगा। इसका शिलान्यास प्रदेश मंत्री राव नरवीर सिंह के निजी सचिव एवं गुरुग्राम से पूर्व पार्षद ब्रह्म यादव और दोहली संघर्ष समिति अध्यक्ष कृष्ण पंडित ने संयुक्त रूप से नारियल तोड़ कर किया।


उन्होंने बताया कि पार्क में टहलने के लिए पाथ-वे, बाउंड्री वॉल में प्लास्टर, पेंटिंग, ग्रिल, गेट का निर्माण, हेरिटेज लाइट, झूले, स्टील बेंच, फव्वारा निर्माण, आरओ की व्यवस्था की जाएगी। इस दौरान दोनों ने डॉ. अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस दौरान कृष्ण पंडित पातली, पूर्व चेयरमैन माया शर्मा-हिमांशु, बंशी पहलवान, रवि सरपंच जोनियावास, समाजसेवी राम सैनी ने 11-11 हजार, रामबीर यादव ने 5100 तथा पार्षद देवदास व पूर्व पार्षद विनोद प्रधान ने 51-51 हजार रुपये पार्क के सौंदर्यीकरण के लिए दान किया। इस मौके पर गुलशन कुमार, भीम सिंह, तस्वीर, राकेश, ढिल्लू, अनिल कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed