फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   amazon employee stolen three expensive cameras

अमेजन वेयरहाउस से तीन महंगे कैमरे चुराकर कर्मचारी फरार

Wed, 09 Sep 2020 06:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 06:33 PM IST
विज्ञापन
amazon employee stolen three expensive cameras
गुरुग्राम। जमालपुर स्थित अमेजन कंपनी के वेयरहाउस में कार्यरत कर्मचारी तीन महंगे कैमरे चुराकर फरार हो गया। कंपनी अधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने कर्मचारी पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घटना 30 अगस्त की है। कंपनी के वेयरहाउस में घोषगढ़ गांव निवासी इंद्रजीत दिन की ड्यूटी पूरी होने के बाद निकल रहा था। सिक्योरिटी कर्मी जब उसकी जांच करने के लिए आगे बढ़ा तो वह उसको धक्का मारकर फरार हो गया और फिर ड्यूटी पर भी नहीं आया। उस वक्त तो इंद्रजीत के फरार होने का पता नहीं लग पाया। लेकिन जब कंपनी अधिकारी आदित्य सिंह ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद स्टॉक की जांच कराई तो दो डीएसएलआर कैमरा और एक डीआईजी स्टिल कैमरा गायब मिला। कंपनी अधिकारियों की आंतरिक जांच में चोरी का आरोप साबित होने पर मंगलवार को उसके खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया। फर्रुखनगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सवित कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed