फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Amar Ujala Samvad Virender Sehwag will be a talk on sports Kangana her opinion on film world to politics

Samvad: वीरेंद्र सहवाग के साथ होगी खेल पर बात...फिल्मी दुनिया से लेकर राजनीति तक हर मुद्दे पर राय रखेंगी कंगना

Sun, 01 Sep 2024 10:36 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 01 Sep 2024 10:36 AM IST
सार

साइबर सिटी गुरुग्राम में कल होने वाले अमर उजाला के वैचारिक संवाद कार्यक्रम में देश की जानी मानी शख्सियतों, नीति नियंताओं, विचारकों और विशेषज्ञों के विचार जानने और उनसे रूबरू होने का मौका मिलेगा। 

विज्ञापन
Amar Ujala Samvad Virender Sehwag will be a talk on sports Kangana her opinion on film world to politics
Amar Ujala Samvad - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिलेनियन सिटी गुरुग्राम में दो सितंबर को अमर उजाला संवाद में खेल और फिल्म जगत की हस्तियों से लेकर राजनीति तक के पुरोधा जुटेंगे। सुबह नौ बजे से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में खेल, फिल्म, उद्योग, कला, संस्कृति, विकास जैसे मुद्दों पर मंथन होगा। 
विज्ञापन


संवाद के दौरान देश की जानी-मानी शख्सियतों, नीति नियंताओं, विचारकों व विशेषज्ञों के विचार जानने के साथ ही उनसे रूबरू होने का मौका मिलेगा। आज हम उन्हीं शख्सियतों में से कुछ के बारे में आपको अवगत करा रहे हैं। संवाद कार्यक्रम के अलग-अलग सत्रों में विभिन्न क्षेत्रों के यह दिग्गज अपने विचार रखेंगे।
विज्ञापन


वीरेंद्र सहवाग के साथ होगी खेल पर बात
वर्ष 2008 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट में तिहरा शतक लगाते हुए 319 रन बनाने वाले भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर सहवाग से खेलों पर विस्तार से चर्चा होगी। अमर उजाला के संवाद कार्यक्रम में बतौर विशेषज्ञ हिस्सा लेने वाले सहवाग हरियाणा में खेलों की संभावनाओं और विकास पर भी अपने विचार रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज रहे वीरेंद्र सहवाग आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स और घरेलू क्रिकेट में दिल्ली और हरियाणा के लिए भी खेले हैं। नजफगढ़ के नवाब और आधुनिक क्रिकेट के जेन मास्टर के रूप में पहचाने जाने वाले सहवाग दाएं हाथ के आक्रामक सलामी बल्लेबाज रहे हैं।
 

 वह टेस्ट मैच की एक पारी में 300 या उससे अधिक रन बनाने वाले पहले भारतीय हैं। उन्होंने यह कारनामा दो बार किया है। 2004 में मुल्तान में पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने 309 रन बनाए। जबकि 2008 में चेन्नई में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने 319 रन बनाए थे। टेस्ट क्रिकेट में यह उनका सबसे तेज तिहरा शतक था, जिसमें उन्होंने 300 रन सिर्फ 278 गेंदों पर बनाए थे।




 

टेस्ट क्रिकेट में भारत की ओर से सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी सहवाग हैं। सहवाग ने कुल 90 छक्के लगाए हैं। उनके बाद दूसरे नंबर पर 84 छक्कों के साथ मौजूदा टेस्ट कप्तान रोहित शर्मा और 78 छक्कों के साथ महेंद्र सिंह धोनी हैं। वीरेंद्र सहवाग का वनडे मैचों में बल्लेबाजी औसत 35.05 का है। वनडे में उनका सर्वाधिक स्कोर 219 रन है।


 

दिलचस्प बात यह भी है कि सहवाग की आक्रामक खेल शैली वनडे क्रिकेट के अनुकूल है, जबकि वह टेस्ट मैचों में अधिक सफल रहे हैं।उन्होंने 104 टेस्ट में 40.34 की औसत से 8586 रन, 251 वनडे मैचों में 35.05 की औसत से 8273 रन और 19 टी20 अंतरराष्ट्रीय में 145.38 के स्ट्राइक रेट से 394 रन बनाए हैं। टेस्ट में सहवाग के नाम 23 शतक और 32 अर्धशतक, वनडे में 15 शतक और 38 अर्धशतक और टी20 में दो अर्धशतक हैं। इसके अलावा वह दाएं हाथ के पार्ट टाइम स्पिनर भी थे। सहवाग ने टेस्ट में 40 विकेट और वनडे में 96 विकेट भी लिए हैं। टेस्ट में उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी 104 रन देकर पांच विकेट रही है। वहीं, वनडे में उन्होंने छह रन देकर चार विकेट झटके हैं। 

बॉलीवुड क्वीन के रूप में पहचानी जाती हैं कंगना रनौत
दो सितंबर को हरियाणा की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले गुरुग्राम में अमर उजाला के वैचारिक संगम संवाद कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत भी हिस्सा लेंगी। अपने अभिनय के दम पर कंगना लंबे समय से अपने प्रशंसकों के दिलों में जगह बनाई हुई है। हिंदी फिल्मों की यह प्रसिद्ध अभिनेत्री फिल्म निर्माता एवं भारतीय राजनीतिज्ञ भी हैं। 
 

इसी साल हुए आम चुनाव में वह हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से सांसद चुनी गई हैं। कंगना को 2014 में आई फिल्म क्वीन में जबरदस्त अभिनय के कारण बॉलीवुड की क्वीन भी कहा जाता है। मणिकर्णिका और पंगा फिल्म के लिए कंगना रनौत को सर्वश्रेस्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है। 

 

रनौत ने त्रिभाषी बायोपिक फिल्म तलाइवी में राजनेता जयललिता की भूमिका निभाई। उन्होंने कई पुरस्कार भी प्राप्त किए हैं। इनमें पद्मश्री, चार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, पांच फिल्म फेयर पुरस्कार, अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार, जी-सिने और प्रोड्यूसर्स गिल्ड पुरस्कार शामिल हैं। 

 

कंगना ने 2006 की थ्रिलर फिल्म गैंगस्टर में एक प्रमुख भूमिका के साथ अपने अभिनय की शुरुआत की थी। 2008 में रिलीज हुई उनकी फिल्म फैशन में नशे की लत में रहने वाली सुपरमॉडल के रूप में उनकी भूमिका को भी उनके प्रशंसकों ने खूब सराहा। ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’ के लिए कंगना को राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला।

 

अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में ये भी होंगे शामिल
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सचिन पायलट, मोटिवेशनल स्पीकर बीके शिवानी, मोटिवेशनल स्पीकर नित्यानंद चरणदास, सुपर-30 के संस्थापक आनंद कुमार और स्टैंडप कॉमेडियन सुमेध शिंदे।

 

पंजीकरण के लिए स्कैन करें क्यूआर कोड:
संवाद कार्यक्रम में अगर आप भी शामिल होना चाहते हैं तो दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन करके आप अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

 

संवाद कार्यक्रम का विवरण
दिवस एवं समय: सोमवार दो सितंबर को सुबह 8.30 बजे से पंजीकरण।
कार्यक्रम स्थल: होटल क्राउन प्लाजा, गुरुग्राम।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed