फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Amar Ujala Samvad Students honored by Sultan of Multan students were overjoyed after getting bikes and laptops

Amar Ujala Samvad: 'मुल्तान के सुल्तान' के हाथों छात्रों का सम्मान, बाइक और लैपटॉप पाकर गदगद दिखे छात्र

Mon, 02 Sep 2024 01:27 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 02 Sep 2024 01:27 PM IST
सार

अमर उजाला द्वारा वीरेन्द्र सहवाग के हाथों कई मेधावी छात्रों को स्कूटी और लैपटॉप देकर सम्मानित किया गया। सबसे पहले लखनऊ के आदित्य सिंह को लैपटॉप देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद लखनऊ के वीरभद्र वर्मा और देवव्रत को भी लैपटॉप दिया गया।

विज्ञापन
Amar Ujala Samvad Students honored by Sultan of Multan students were overjoyed after getting bikes and laptops
बाइक और लैपटॉप पाकर गदगद दिखे छात्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साइबर सिटी गुरुग्राम में हो रहे अमर उजाला के वैचारिक संवाद कार्यक्रम में देश की जानी मानी शख्सियतों, नीति नियंताओं, विचारकों और विशेषज्ञों के विचार जानने और उनसे रूबरू होने का मौका मिल रहा है। इस कार्यक्रम में खेल और फिल्म जगत की हस्तियों से लेकर राजनीति के पुरोधा जुटे हैं। इस कार्यक्रम में भारत के पूर्व ओपनर और मुल्तान के सुल्तान के नाम से मशहूर वीरेंद्र सहवाग भी पहुंचे और क्रिकेट से जुड़ी दिलचस्प घटनाओं पर बातचीत की। 

विज्ञापन

 

इसी दौरान अमर उजाला द्वारा वीरेन्द्र सहवाग के हाथों कई मेधावी छात्रों को स्कूटी और लैपटॉप देकर सम्मानित किया गया। सबसे पहले लखनऊ के आदित्य सिंह को लैपटॉप देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद लखनऊ के वीरभद्र वर्मा और देवव्रत को भी लैपटॉप दिया गया। कार्यक्रम में जोरदार तालियों के बीच लखनऊ के छात्र सलिल वर्मा और 11वीं कक्षा के छात्र झांसी के अजय यादव को भी लैपटॉप दिया गया।

विज्ञापन

 

 

वहीं कार्यक्रम में लखनऊ के छात्र अंबुज शुक्ला को बाइक जीतने पर गाड़ी का चाबी दी गई। इसी क्रम में बाइक जीतने वाले लखनऊ के प्रिंसराज वर्मा को भी बाइक की चाबी सौंपी गई। रोहतक के सचिन को भी शानदार बाइक जीतने पर वीरेन्द्र सहवाग के हाथों चाबी सौंपी गई। वहीं रोहतक के छात्र कुशाग्र को भी बाइक जीतने पर गाड़ी की चाबी दी गई। इसके बाद कार्यक्रम में मुल्तान के सुल्तान को सम्मानित किया गया, साथ ही सभी छात्रों ने वीरेन्द्र सहवाग के साथ ग्रुप फोटो भी खिंचवाई। इस दौरान सभी छात्रों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

अमर उजाला के प्रति छात्रों के इस उत्साह को देखते हुए अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि अब 15 सितंबर, 2024 तक बढ़ा दी गई है। पहले यह तिथि 30 अगस्त निर्धारित की गई थी। इस वर्ष अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में नौवीं और दसवीं के प्रादेशिक बोर्ड के विद्यालयों में पढ़ने वाले 23 विद्यार्थियों के लिए 50-50 हजार रुपये और 11वीं और 12वीं के 23 विद्यार्थियों को 75-75 हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी।    

         

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed