Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Along with rights, women should also fulfill their responsibilities.

Gurugram News: महिलाओं को अधिकार के साथ अपनी जिम्मेदारी को भी निभाना जरूरी

Sun, 09 Nov 2025 05:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 05:40 PM IST
विज्ञापन
Along with rights, women should also fulfill their responsibilities.
फैशन डिजाइनर मिसेज इंटरनेशनल 2025 सलोनी मल्होत्रा ने कहा कि राजयोग ही सुरक्षा का आधार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया ने कहा है कि महिलाओं को अधिकार के साथ अपनी जिम्मेदारी को भी निभाना जरूरी है। उक्त विचार हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया ने ब्रह्माकुमारीज के ओम शांति रिट्रीट सेंटर भोडाकलां में तीन दिवसीय राष्ट्रीय महिला सम्मेलन के समापन सत्र में कहे।
उन्होंने कहा कि जब वो संस्था से जुड़ीं तब उन्हें कैंसर था। राजयोग के अभ्यास से उन्हें कैंसर के उपचार में काफी मदद मिली। उन्होंने कहा कि भौतिक शिक्षा हम कितनी भी प्राप्त कर लें लेकिन अगर पारिवारिक मूल्य नहीं हैं तो सफल नहीं हो सकते। शरीर की सुरक्षा से पहले हमें अपने अंतर्मन की सुरक्षा का विचार करना होगा। उन्होंने कहा कि हमें महिला सशक्तिकरण का सही अर्थ समझना होगा। केवल आर्थिक एवं सामाजिक विकास ही सशक्तिकरण नहीं है। आध्यात्मिक सशक्तिकरण के बिना सुरक्षित रहना मुश्किल है।
विज्ञापन

फैशन डिजाइनर मिसेज इंटरनेशनल 2025 सलोनी मल्होत्रा ने कहा कि राजयोग ही सुरक्षा का आधार है। राजयोग हमारी आंतरिक शक्ति को बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि हम राजयोग के द्वारा हम हर प्रकार की परिस्थिति का सामना कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि अपने पास ऐसे पॉजिटिव कोट्स रखें, जिससे हमारा मनोबल बढ़ता रहे। तीन दिवसीय सम्मेलन में राजयोग के अनुभवी विशेषज्ञों द्वारा ईश्वरीय ज्ञान और राजयोग की गहरी जानकारी दी गई। इस अवसर पर बीके उर्मिल,डॉ. मंजु गुप्ता, बीके लक्ष्मी, अर्चना नंदा ने अपने-अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed